शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मां पाटेश्वरी मंदिर में होती है गुप्त पूजा, मां को प्रसन्न करने को होता है नृत्य-गायन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2023 12:39 पूर्वाह्न

बलरामपुर : शक्तिपीठ देवीपाटन उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक पीठ स्‍थ‍ित है, ज‍िसे मां पाटेश्वरी देवी मंदिर से जाना जाता है। यह मंदिर शिव और सती के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस मंदिर का वर्णन शिव पुराण में भी है। मान्यता के अनुसार यहां पर सती मां का बाया स्कंध (कंधा) गिरा था। वहीं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि जगदंबा सती का वस्त्र यहां पर गिरा था।

नेपाल से अनूठा र‍िश्‍ता

इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है। कहा जाता है क‍ि एक रतननाथ जी महाराज हुआ करते थे, जो माता के अनन्‍य भक्‍त थे। वह जो अपनी सिद्ध शक्तियों के माध्‍यम से नेपाल के एक मंद‍िर और देवीपाटन में विराजमान मां पाटेश्वरी की एक साथ पूजा करते थे। उनकी साधना से प्रसन्‍न होकर माता ने उन्‍हें आशीर्वाद द‍िया और उनकी सवारी को मंद‍िर में आने का आशीर्वाद द‍िया। कहा जाता है क‍ि तब से रतननाथ जी की सवारी चैत्र नवरात्रि में की पंचमी देवीपाटन पहुंचती है। उनके साथ पुजारी भी होते हैं। सवारी मंद‍िर में स्‍थान ग्रहण करती है और दशमी तक मंद‍िर में ही रहती है।


पौराणिक इतिहास

यह मंदिर बलरामपुर मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पत्नी देवी सती के पिता दक्ष ने एक बड़े यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन उस यज्ञ में भगवान शिव को नहीं बुलाया। जिससे नाराज होकर सती ने यज्ञ कुंड में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी। जब इसकी सूचना भगवान शिव को हुई तो उन्होंने क्रोधित होकर देवी सती के शव को कुंड से निकाला और अपने कंधे पर लेकर तांडव करने लगे। इसके बाद भगवान ब्रह्मा के आग्रह पर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से देवी सती के शरीर को 51 अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया, जिसके बाद भगवान शिव का गुस्सा शांत हो गया। बलरामपुर में इस जगह पर देवी सती का पट (वस्त्र) गिरा था इसलिए इस शक्तिपीठ का नाम पाटेश्वरी पड़ा।

नर्तकी करती हैं नृत्य

मां पाटेश्वरी देवी के इस मंदिर में पूजा की अनोखी मान्यता है। यहां पर देवी को प्रसन्न करने के लिए नृत्य और गायन की प्रथा प्रचलित है। मां के दरबार में रोजाना दर्जनों की संख्या में नर्तकी नृत्य करती हैं और गायन भी होता है। माना जाता है कि देवी नृत्य और गायन करने से खुश होती हैं, जिससे भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

मंदिर परिसर में सूर्य कुंड

मां पाटेश्वरी देवी के मंदिर परिसर में ही एक बड़ा सूर्यकुंड है। मान्यता है कि महाभारत के समय कर्ण ने यहीं पर स्नान किया था और भगवान सूर्य की पूजा की थी। इसी वजह से इसका नाम सूर्य कुंड भी पड़ गया। इस कुंड में नहाने मात्र से कुष्ठ रोग समेत कई चर्म रोग ठीक हो जाते हैं।

इस सुरंग से मां सीता पाताल में समाईं थी

मंदिर में ही एक सुरंग भी मौजूद है, जिसका संबंध मां सीता से बताया जाता है। लंका विजय के बाद सीता माता को जब अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी तो उस दौरान उन्होंने फिर पृथ्वी मां से गोद में समा लेने की प्रार्थना की थी। जिसके बाद पृथ्वी मां ने अपनी गोद में बैठाकर पाताल में ले गईं। कहा जाता है क‍ि यह वही स्थान है जहां पर सीता मां धरती में समाई थीं। इस सुरंग के मुहाने पर एक चबूतरा भी बना है, जिस पर कपड़ा बिछा रहता है। यहां पर एक अखंड ज्योति भी है, जो मंदिर के निर्माण के समय से ही जल रही है। इस मंदिर के पुजारी के द्वारा चारों तरफ घूम कर एक गुप्त पूजा की जाती है, जिसके बाद मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खुल जाता है।

.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.