शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 5 मई को नरेंद्र नगर राजमहल से होगी रवाना

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2020 7:47 अपराह्न

आज गाडू घड़ा तेल कलश हेतु डिमरी पंचायत के सदस्य नरेन्द्र नगर पहुंचे।

आज ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया अब 5 मई को रात्रि विश्राम नरेन्द्र नगर के स्थान पर ऋषिकेश में।

पहले ऋषिकेश में रात्रि विश्राम का नहीं था कार्यक्रम

ऋषिकेश । श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के समय अभिषेक हेतु राजमहल नरेन्द्र नगर से जाने वाला तिलों के तेल का कलश गाडू घड़ा 5 मई शाम को सीधे राजमहल से बदरीनाथ धाम को रवाना कर दिया जायेगा। 5 मई को डिमरी पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा सहित ऋषिकेश में विश्राम करेंगे। पहले ऋषिकेश में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम नहीं था। लेकिन राजमहल से 5 मई शाम को गाडू घड़ा नरेन्द्र से रवाना हो जायेगा। श्रीनगर गढ़वाल में गाडूघड़ा तेल कलश रात्रि विश्राम नहीं करेगा।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि आज रात्रि विश्राम हेतु भद्रकाली होते हुए सीधे नरेन्द्र नगर पहुंच गये हैं। 05 मई को प्रात: नरेन्द्र नगर राजदरबार में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में सुहागिनों द्वारा तिलो के तेल निकाल कर गाडू घड़ा (तेल कलश) तैयार करने की रस्म संक्षिप्त रुप से पूरी की जायेगी। जिसमें सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जायेगा तथा ऐहतियातन मास्क पहने जायेगे।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब 5 मई को नरेन्द्र नगर में रात्रि विश्राम नहीं होगा गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 5 मई को शायंकाल को नरेन्द्र नगर राजदरबार से रात्रि विश्राम हेतु चेलाचेत धर्मशाला ऋषिकेश पहुंचेगी। 06 मई को गाडू घड़ा तेल कलश ऋषिकेश से सीधे डिमर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगा। 11 मई तक गाडू घड़ा की डिमर गांव में सांकेतिक पूजा-अर्चना होगी। 12 मई को गाडू घड़ा नृसिंह मंदिर जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगा। 13 मई योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। साथ ही जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, गरूड़ जी, श्री कुबेर जी, श्री उद्धवजी की डोली भी 13 मई को योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। 14 मई शाम को सभी देव डोलियां श्री बदरीनाथ धाम पहुंच जायेगी। 15 मई प्रात: 4 .30 बजे श्री बदरीनाथ धाम मे के कपाट खुल जायेंगे। तेल कलश यात्रा में केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष विनोद डिमरी श्रीराम, रविग्राम-उम्मटा मूल पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद डिमरी, सदस्य अनुज डिमरी एवं टीका राम डिमरी आदि शामिल है।

राजमहल में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित राजपुरोहित संपूर्णानंद नंद जोशी एवं तेल पिरोने की रस्म में शामिल होनेवाली महिलाएं रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस बार गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा को अति संक्षिप्त कर दिया गया है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.