रविवार, जुलाई 13, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्थान : रहस्यों से भरा है भगवान परशुराम महादेव गुफा मंदिर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2023 3:59 पूर्वाह्न

राजस्थान : राजस्थान की अरावली पहाड़ियों की तलहटी पर स्थित परशुराम महादेव मंदिर हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थानों में गिना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण परशुराम ने अपने फरसे से एक बड़ी चट्टान को काटकर किया था। माना जाता है यह वही स्थान है, जहां परशुराम ने भगवान शिव का आह्वान अपने कठोर तप से किया था। आज यह स्थान एक प्रमुख शिवधाम के रूप में जाना जाता है, जिससे परशुराम का भी नाम जुड़ा है। इस गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 500 सीढ़िया चढ़नी पड़ती है। समुद्र तल से इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 3600 फीट है। बताया जाता है कि इस गुफा का निर्माण एक ही चट्टान को काट कर किया गया है। गुफा का ऊपरी भाग गाय के थन समान प्रतीत होता है। इस गुफा मंदिर के अंदर ही भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। शिवलिंग के ऊपर गोमुख है, जहां से प्राकृतिक रूप से शिवलिंग का जलाभिषेक होता है। यहां के सादड़ी इलाके में परशुराम का एक बगीचा भी है। मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मातृकुंडिया नाम का एक स्थान है। माना जाता है कि यहीं मातृहत्या के पाप से परशुराम को मुक्ति मिली थी।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, परशुराम ने भगवान शिव की कठोर तपस्या कर दिव्य शस्त्र प्राप्त किए थे। यहां गुफा की दीवार पर एक राक्षस की छवि भी अंकित है। माना जाता है कि इस राक्षस को भगवान परशुराम ने अपने फरसे से मारा था। पहाड़ी दुर्गम रास्तों से होते हुए भक्त यहां शिवलिंग के दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी मुराद जरूर पूरी होती है। इस गुफा मंदिर को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। एक के अनुसार वही व्यक्ति भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोल सकता है, जिसने परशुराम महादेव मंदिर के दर्शन किए हो। एक अन्य मान्यता के अनुसार यहां मौजूद शिवलिंग में एक छिद्र है, जिसमें पानी के हजारों घड़े डालने पर भी वो छिद्र नहीं भरता। जबकि दूध का अभिषेक करने पर उस छिद्र के अंदर दूध नहीं जाता।पौराणिक मान्यता के अनुसार यह वही स्थान है, जहां परशुराम ने कर्ण को शस्त्र शिक्षा दी थी।

हाल के पोस्ट

  • एसपी अजय गणपति एवं एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चंपावत – पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नेपाल सीमा पर 10 करोड़ तेईस लाख चौरासी हजार रुपये की MDMA ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच जारी
  • कांवड़ मेला 2025 : मंगलौर पुलिस सख्त, 27 डीजे संचालकों को थमाए नोटिस, दिए कड़े निर्देश
  • एसपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी ने पेश की नई मिसाल, अमेरिकी यात्री ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा, कहा- उत्तराखंड पुलिस की ड्यूटी और मानवता लाजवाब
  • मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत जनपद चंपावत, पिथौरागढ़ एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, ₹10.23 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, महिला गिरफ्तार, राज्य में अब तक की सिंगल सीजर की सबसे बड़ी कार्यवाही
  • मां सुरकंडा देवी, हमारी लोक आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की पेटियों की कमी का लिया संज्ञान, अधिकारियों को तलब कर दिए सख्त निर्देश
  • नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान, स्निफर डॉग की मदद से संदिग्ध स्थानों पर की जा रही आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही
  • बिहार में लगभग सभी मतदाताओं से सीधे संपर्क में आया निर्वाचन आयोग
  • गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण
  • एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर कांवड़ मेला क्षेत्र में लक्ष्मणझूला पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.