बुधवार, मार्च 22, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

जानें समुद्र में क्यों समा गई श्री कृष्ण की नगरी द्वारका……

जानें समुद्र में क्यों समा गई श्री कृष्ण की नगरी द्वारका……
शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2023 1:50 पूर्वाह्न

गुजरात : द्वारका धाम गुजरात के काठियावाड क्षेत्र में अरब सागर के समीप स्थित है। मथुरा से जाने के बाद श्री कृष्ण ने इस विशाल नगर की स्थापना की थीं। लेकिन श्रीकृष्ण की मृत्यु के बाद यह खूबसूरत नगरी समुद्र में डूब गयी । रिसर्च के मुताबिक खुदाई में मिली द्वारिका नगरी 9000 साल पुरानी है। आज भी समुद्र की गहराई में इसके अवशेष मौजूद है। श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी के जल विलीन होने की कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। चलिए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी के डूबने के पीछे क्या वजह थी?


श्री कृष्ण को गांधारी का शाप

पौराणिक कथा के अनुसार, जरासंध द्वारा प्रजा पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए भगवान श्री कृष्ण मथुरा को छोड़कर चले गए थे। श्रीकृष्ण ने समुद्र किनारे अपनी एक दिव्य नगरी बसायी। इस नगरी का नाम द्वारका रखा। माना जाता है कि महाभारत के 36 वर्ष बाद द्वारका नगरी समुद्र में समा गई थी। महाभारत में पांडवों की विजय हुई और सभी कौरवों का नाश हो गया था। इसके बाद जब युधिष्ठिर का हस्तिनापुर में राजतिलक हो रहा था, उस समय श्रीकृष्ण भी वहां मौजूद थे। तब गांधारी ने श्रीकृष्ण को महाभारत युद्ध का दोषी ठहराते हुए भगवान श्रीकृष्ण को शाप दिया कि अगर मैंने अपने आराध्य की सच्चे मन से आराधना की है और मैंने अपना पत्नीव्रता धर्म निभाया है तो जो जिस तरह मेरे कुल का नाश हुआ है, उसी तरह तुम्हारे कुल का नाश भी तुम्हारी आंखों के समक्ष होगा। कहते हैं की इस शाप की वजह से श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी पानी में समा गई।


कृष्ण पुत्र सांब को ऋषियों का शाप

एक अन्य कथा के अनुसार, कृष्ण के पुत्र सांब को मिले शाप से द्वारिका नगरी का अंत माना जाता है। ऋषि वाल्मिकी, नारद मुनि और अन्य ऋषि द्वारका का भ्रमण करने आए थे, तब सांब उनका उपहास करने के लिए गर्भवती स्त्री का रुप धारण करके उनके पास गया। इसका पता ऋषियों को लगा और उन्होनें सांब को शाप दिया कि उसकी कोख से मूसल उत्पन्न होगा जिसके कारण पूरे यदुवंश का नाश होगा। राजा उग्रसेन को इस बात का पता चलते ही उन्होनें मूसल को समुद्र में फेंकवा दिया। एक युद्ध के दौरान कृष्ण पुत्र प्रद्युमन के मित्र सात्यकि ने वृष्णि वंशी कृतवर्मा का वध कर दिया, जिसे वृष्णि वंशी सहन नहीं कर पाए और उन्होंने सात्यिक सहित कृष्ण के पुत्र प्रद्युमन का भी वध कर दिया। जब पांडवों को द्वारका में हुई अनहोनी का पता चला तो अर्जुन तुरंत द्वारका गए और श्रीकृष्ण के बचे हुए परिजनों को अपने साथ इंद्रप्रस्थ लेकर चले गए। इसके बाद देखते ही देखते पूरी द्वारका नगरी रहस्यमयी तरीके से समुद्र में समा गई।

 

राज्य सरकार के एक वर्ष से संबंधित वीडियो एड फिल्म

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Ek-sal-Nayi-Misal-HD.mp4-Google-Drive.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुनिकीरेती के पास देर रात हुआ सड़क हादसा, SDRF ने किया वाहन चालक को सकुशल रेस्क्यू
  • एम्बुलेंस मैन बैज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखें फर्स्ट एड के गुर
  • अवैध स्मैक के साथ 01 युवक गिरफ्तार
  • श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति का 60 सदस्यीय दल विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर सकुशल पहुंचा कोटद्वार
  • सतपुली : अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में बनी झील में गिरी बोलेरो, देवभूमि की देवदूत एसडीआरएफ ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
  • मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ऋषिकेश शहर के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में ली अधिकारियों की बैठक
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को नवसंवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
  • डीएम सोनिका ने जन सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आईआईटी रुड़की सबसे बड़े टेक फेस्ट में से एक “कॉग्निजेंस’23” का करेगा आयोजन
  • आईआईटी रुड़की ने एनपीडीआरआर विज्ञान भवन नई दिल्ली में उत्तराखंड राज्य भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का किया प्रदर्शन, यूईईडब्ल्यूएस भारत की पहली क्षेत्रीय भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.