रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

करवा चौथ व्रत आज, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती और चांद निकलने का समय

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 10, 2025 4:44 अपराह्न

नई दिल्ली : आज देशभर में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत मना रही हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ विशेष शुभ संयोगों के साथ आया है, जिसमें सिद्धि योग और शिववास योग शामिल हैं, जो व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

करवा चौथ 2025: तिथि और शुभ योग

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 9 अक्टूबर 2025, रात 10:54 से

  • चतुर्थी तिथि समापन: 10 अक्टूबर 2025, शाम 07:38 तक

  • नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र (शाम 5:31 तक)

  • योग: सिद्धि योग (शाम 5:41 तक), इसके बाद व्यतीपात योग

  • चंद्र राशि: वृषभ

  • करण: तैतिल करण

उदयातिथि के अनुसार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा।

शुभ चौघड़िया मुहूर्त

करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ समय इस प्रकार हैं:

  • लाभ (उन्नति): सुबह 07:46 से 09:13 तक

  • अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 09:13 से 10:41 तक

  • शुभ (उत्तम): दोपहर 12:08 से 01:35 तक

  • लाभ (उन्नति): रात 09:02 से 10:35 तक

राहु काल

  • राहु काल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:07 तक

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 तक

चंद्रोदय का समय (शहर अनुसार)

करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। विभिन्न शहरों में चंद्रोदय का समय इस प्रकार है:

  • दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद: रात 08:13

  • गाजियाबाद: रात 08:11

  • गुरुग्राम: रात 08:14

  • चंडीगढ़: रात 08:08

  • पंजाब: रात 08:10

  • जम्मू, लुधियाना: रात 08:11

  • देहरादून: रात 08:04

  • शिमला: रात 08:06

  • मुंबई: रात 08:55

  • कोलकाता: रात 07:41

करवा चौथ व्रत के नियम

  1. सूर्योदय से पहले सरगी: व्रत शुरू करने से पहले सुबह सरगी ग्रहण करें। इसके बाद दिनभर निर्जला उपवास रखें।

  2. 16 श्रृंगार: पूजा और व्रत कथा का पाठ लाल जोड़े और सोलह श्रृंगार में करें।

  3. चंद्रमा को अर्घ्य: चंद्रमा देखने के बाद ही व्रत का पारण करें, अन्यथा व्रत अधूरा माना जाता है।

  4. तामसिक भोजन से बचें: व्रत के दौरान तामसिक चीजों का सेवन न करें।

  5. नुकीली वस्तुओं से परहेज: नुकीली चीजों का उपयोग न करें।

पूजा सामग्री

  • मिट्टी का करवा (टोटी वाला)

  • चंदन, तांबे का लोटा, शुद्ध जल, दूध

  • फूल, फूल माला, दीपक, धूप, रोली, चावल

  • मिठाई, फल, मेवे

  • करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक

  • छलनी, दान की सामग्री (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि)

पूजा विधि और उपाय

  1. संकल्प: सुबह स्नान कर शुद्ध होकर पूजा स्थान पर बैठें। शिव-पार्वती के सामने फूल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प करें।

  2. करवा माता की पूजा: करवा माता, भगवान गणेश, शिव-पार्वती और स्वामी कार्तिकेय की विधिवत पूजा करें।

  3. व्रत कथा: सोलह श्रृंगार में करवा चौथ की कथा का पाठ करें।

  4. चंद्रमा को अर्घ्य: शाम को छलनी से चंद्रमा को देखकर अर्घ्य दें।

  5. आशीर्वाद: सात सुहागिन महिलाओं से आशीर्वाद लें और व्रत का पारण करें।

  6. दान: सुहाग की वस्तुएं जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि दान करें, जो सुख-समृद्धि लाता है।

पूजन मंत्र

  • श्री गणेश: ॐ गणेशाय नमः

  • शिव: ॐ नमः शिवाय

  • पार्वती: ॐ शिवायै नमः

  • स्वामी कार्तिकेय: ॐ षण्मुखाय नमः

  • चंद्रमा: ॐ सोमाय नमः

करवा और सींक का महत्व

करवा चौथ की पूजा में मिट्टी या पीतल का करवा और कांस की सींक का विशेष महत्व है। करवा विघ्नहर्ता गणेश का प्रतीक है, जबकि सींक शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है। ये दोनों पूजा को पवित्रता और मंगलकामना प्रदान करते हैं।

कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं व्रत

करवा चौथ का व्रत केवल सुहागिन महिलाओं तक सीमित नहीं है। कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत रख सकती हैं। वे भगवान शिव-पार्वती या श्रीकृष्ण को ध्यान में रखकर व्रत करती हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्रदान करता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.