मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चतुर्थ केदार रूद्रनाथ पैदल मार्ग पर जमीं बर्फ, 10 मई को खुलने है कपाट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2020 8:30 अपराह्न

चमोली । चमोली जिले में स्थित पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम में इस बार शीतकाल में हुई बर्फवारी के चलते अभी तक पैदल मार्ग सुचारु नहीं हो पाया है। ऐसे में निर्धारित 18 मई को उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित मंदिर के कपाट खोलने को लेकर हक-हकूकधारियों में चिंता गहराने लगी है। हक-हकूकधारियों और समिति के पदाधिकारियों ने केदारनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों से पैदल मार्ग को सुचारु करने की मांग उठाई है। वहीं वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बजट न होने से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरु नहीं हो सका है।

बता दें कि पंचकेदारों में एक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मई को खोले जाने हैं। लेकिन यात्रा के पैदल मार्ग का 10 किलोमीटर हिस्सा अभी बर्फ से ढका हुआ है। वहीं यात्रा मार्ग केदारनाथ वन प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में होने के चलते अन्य विभाग की ओर से मार्ग को सुचारु नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जहां वन विभाग के अधिकारी बजट की कमी का रोना रो रहे हैं। वहीं समय बीतने के साथ ही परम्परा के अनुसार निर्धारित तिथि को कपाट खोलने को लेकर हक-हकूकधारियों की चिंता गहराने लगी है। मंदिर के मुख्य पुजारी प्रयागदत्त भट्ट का कहना है कि रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग के बड़े हिस्से में बर्फ जमी हुई है। जिससे यहां आवाजाही करना कठिन है। वहीं इस वर्ष हुई भारी बर्फवारी के चलते यहां बर्फ धर्मशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। यदि समय से पैदल मार्ग सुचारु नहीं किय जाता तो कपाट को निर्धारित तिथि पर खोलने के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मामले में वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मार्ग सुचारु करने की मांग की गई है।

क्या कहते हैं वन विभाग के अधिकारी

रुद्रनाथ मंदिर के पैदल मार्ग को सुचारु करने के लिये मंदिर के हक-हकूकधारियों की ओर से प्रार्थना पत्र विभाग को दिया गया है। मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मार्ग सुचारु करने के लिये योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरु किया जाएगा। जिससे निर्धारित तिथि से पूर्व आवाजाही सुचारु की जा सके।

आरती मैठाणी, वनक्षेत्राधिकारी, केदारनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.