बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2025 7:33 अपराह्न

किच्छा/ऋषिकेश : किच्छा में निर्माणाधीन एम्स के सेटेलाईट सेन्टर में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बृहस्पतिार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रमिकों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर टेलिमेडिसिन कन्सलटेंसी के माध्यम से उन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।

एम्स ऋषिकेश द्वारा टेलिमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा देते हुए नियमित स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एम्स ऋषिकेश ने ओ.एन.जी.सी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन) के सहयोग से एक टेलीमेडिसिन वैन सेवा की शुरुआत भी की है। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। इस सेवा के सहयोग से संस्थान द्वारा बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स के निर्माणाधीन सेटलाईट सेन्टर में परियोजना के श्रमिकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर के दौरान टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा श्रमिकों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। संस्थान में डिपार्टमेन्ट ऑफ टेलिमेडिसिन एवं बायोइन्फोर्मेटिक्स विभाग के प्रशासनिक प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबन्धित आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बताया कि कि शिविर में नेत्र परीक्षण, कान और गले की जांच, श्वास संबन्धी जांचें, खांसी-बुखार और अन्य आवश्यक जांचें कर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा भी वितरित की गयी।

उल्लेखनीय है कि किच्छा में एम्स ऋषिकेश का सेटेलेटाईट सेन्टर निर्माणाधीन है। इस प्रोजेक्ट में अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग भी कार्यरत हैं जिनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इस दौरान एम्स के डाॅ संजीव कुमार मित्तल, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. आदित्य, डॉ. वत्सल मेहता, डॉ. अविनाश, डॉ. कार्तिक आदि चिकित्सा विशेषज्ञों ने टेलिकंसल्टेंसी के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परामर्श दिया जबकि शिविर में डॉ. विवेक सिंह मलिक, डॉ. ख्याति गुप्ता, डॉ. अभिषेक राय, शुभम और धीरज आदि का विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.