शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्ष में एक दिन ही रक्षा बंधन पर होती है उर्गम घाटी के वंशी नारायण मंदिर में भगवान की पूजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2020 4:43 अपराह्न

भगवान वंशी नारायण को राखी भेंट करने के बाद शुरू हुआ गांव में रक्षा बंधन का पर्व

जोशीमठ (चमोली)। उत्तराखण्ड के  चमोली जिले के उर्गम घाटी में स्थित  वंशी नारायण मंदिर में वर्ष में एक दिन ही रक्षा बंधन को मनुष्य पूजा अर्चना करते है। सोमवार को सुबह विधि विधान के साथ भगवान वंशी नारायण के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया।  इस मौके पर विभिन्न स्थानों से पहुंचे भक्तों ने भगवान को राखी भेंट करने के साथ ही पूजा अर्चना की। भगवान को राखी पहनाने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को राखी बांधी। इसके साथ ही गांव में रक्षा बंधन का पर्व शुरू हुआ। मान्यता है कि इस मंदिर में देवऋषि नारद 364 दिन भगवान नारायण की पूजा अर्चना करते हैं और मनुष्यों को पूजा करने का अधिकार सिर्फ एक दिन के लिए ही है।

क्या है मान्यता

किवदंती के अनुसार एक बार राजा बलि ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वह उनके द्वारपाल बने। भगवान विष्णु ने राजा बलि के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और वह राजा बलि के साथ पाताल लोक चले गए। भगवान विष्णु के कई दिनों तक दर्शन न होने कारण माता लक्ष्मी परेशान हो गई और वह नारद मुनि के पास गई। नारद मुनि के पास पहुंचकर उन्होंने माता लक्ष्मी से पूछा के भगवान विष्णु कहां पर है। जिसके बाद नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को बताया कि वह पाताल लोक में हैं और द्वारपाल बने हुए हैं। नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को भगवान विष्णु को वापस लाने का उपाय भी बताया। कहा कि आप श्रावण मास की पूर्णिमा को पाताल लोक में जाएं और राजा बलि की कलाई पर रक्षासूत्र बांध दें। रक्षासूत्र बांधने के बाद राजा बलि से भगवान नारायाण को वापस मांग लें। माता लक्ष्मी के आग्रह को स्वीकार कर नारद भी उनके साथ पाताल लोक चले गए। जिसके बाद नारद मुनि की अनुपस्थिति में कलगोठ गांव के पुजारी ने वंशी नारायण की पूजा की तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।

इस प्रकार होती है रक्षाबंधन के दिन पूजा

उर्गम घाटी के स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, देवेंद्र रावत बताते हैं कि रक्षाबंधन के दिन कलगोठ गांव के प्रत्येक घर से भगवान नारायण के लिए मक्खन लाया गया। इस मक्खन से भगवान के भोग तैयार कर पूजा अर्चना की गई। यहां पर एक फूलवारी भी जिससे मंदिर को सजाया गया और भगवान का श्रृंगार किया गया।  मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूरे गांव में रक्षाबंधन शुरू हुआ हैं।

क्या है मंदिर में

कात्यूरी शैली में बने दस फिट ऊंचे इस मंदिर का गर्भ भी वर्गाकार है। जहां भगवान विष्णु चर्तुभुज रूप में विद्यमान है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर की प्रतिमा में भगवान नारायण और भगवान शिव दोनों के ही दर्शन होते हैं। वंशी नारायण मंदिर में भगवान गणेश और वन देवियों की मूर्तियां भी मौजूद हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
  • एसआईआर में हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • डायट गौचर में पांच दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित
  • इंटीग्रेटेड फार्मिंग से आत्मनिर्भर बनीं सत्येश्वरी देवी, सीएम ने किया सम्मानित
  • कोटद्वार : नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 18 लाख की ठगी, अब हुआ गिरफ्तार
  • चमोली में लगी उद्यमिता की चौपाल, गांव-गांव पहुंचेगी योजना की जानकारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.