रविवार, फ़रवरी 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2026 4:00 अपराह्न

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में कर प्रशासन को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार प्रस्तावित किए हैं। बजट में ढांचागत सुधारों को निरंतरता देते हुए प्रत्यक्ष कर व्यवस्था में अनुपालन को आसान बनाने, करदाताओं को राहत देने और निवेश को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

नया आयकर अधिनियम 2025

  • आयकर अधिनियम 2025 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।
  • सरलीकृत आयकर नियम और फॉर्म उचित समय पर अधिसूचित किए जाएंगे, ताकि करदाताओं को इनसे परिचित होने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
  • फॉर्म को नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिससे आम नागरिक आसानी से समझकर अनुपालन कर सकें।

कर प्रशासन में सुधार

  • भारतीय लेखांकन मानक (इंडएएस) में आय परिकलन और प्रकटन मानकों को शामिल करने के लिए कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की संयुक्त समिति गठित की जाएगी।
  • कर वर्ष 2027-28 से आईसीडीएस पर आधारित पृथक लेखांकन अपेक्षाओं को समाप्त किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री के स्वदेशी लेखांकन एवं परामर्शी प्रतिष्ठानों को वैश्विक अग्रणी बनाने के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए सेफ हार्बर नियमावली के प्रयोजनार्थ लेखाकार की परिभाषा को तर्कसंगत बनाया जाएगा।

अन्य प्रमुख कर प्रस्ताव

  • शेयर बायबैक पर पूंजीगत लाभ कर: प्रमोटरों द्वारा बायबैक के अनुचित प्रयोग पर रोक लगाने के लिए सभी शेयरधारकों पर पूंजीगत लाभ के रूप में कर लगाने का प्रस्ताव।
    • कॉर्पोरेट प्रवर्तकों के लिए प्रभावी कराधान 22%
    • गैर-कॉर्पोरेट प्रवर्तकों के लिए 30%
  • टीसीएस दरों में बदलाव:
    • एल्कोहल युक्त लिकर, स्क्रैप और खनिज विक्रेताओं के लिए टीसीएस दर 2% तय।
    • तेंदू पत्तों पर टीसीएस दर 5% से घटाकर 2%।
    • उदारीकृत रेमिटेंस योजना (LRS) के तहत:
      • शिक्षा/इलाज के लिए रेमिटेंस पर टीसीएस 2%
      • अन्य उद्देश्यों के लिए 20% (10 लाख रुपये से अधिक रकम पर)
  • प्रतिभूति लेनदेन कर (STT):
    • वायदा सौदों पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05%।
    • ऑप्शन प्रीमियम पर 0.1% से बढ़ाकर 0.15%।
    • ऑप्शन कार्यकलाप पर 0.125% से बढ़ाकर 0.15%।
  • मैट (न्यूनतम वैकल्पिक कर) में बदलाव:
    • 1 अप्रैल 2026 से मैट क्रेडिट संचय बंद।
    • मैट को अंतिम कर बनाया जाएगा।
    • वर्तमान 15% मैट दर घटाकर 14%।
    • 31 मार्च 2026 तक संचित मैट क्रेडिट समयोजन के लिए उपलब्ध रहेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये सुधार करदाताओं के अनुपालन को आसान बनाएंगे, विवादों को कम करेंगे और निवेश तथा कारोबार को नई गति प्रदान करेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
  • सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
  • दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन
  • लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री धामी
  • कोटद्वार में विकास और प्रकृति संरक्षण का संगम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बर्ड वाॅचिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ
  • शीतकालीन यात्रा : आस्था के पथ पर नया अध्याय, पहाड़ पर शीतकाल में वीरानी नहीं, बल्कि यात्रियों के उत्साह के हो रहे दर्शन
  • विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम, दूरदर्शी व जनकल्याणकारी बजट – माला राज्य लक्ष्मी शाह
  • नई टिहरी में भूखंडों के म्यूटेशन कार्यों की समय-सीमा 15 दिन बढ़ी, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नगरवासियों से समय रहते नामांतरण कराने की अपील की
  • बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय बजट 2026-27 : विस्तृत प्रमुख घोषणाएं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड नौवां पूर्ण बजट, युवा शक्ति और विकसित भारत पर केंद्रित 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.