रविवार, मार्च 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिमरन बाला रचेंगी इतिहास : 26 वर्षीय CRPF अधिकारी गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार करेंगी पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 5:21 अपराह्न

नई दिल्ली: देश 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा है। इस बार कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा, जब 26 वर्षीय सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला अपनी फोर्स की पूरी तरह पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह पहली बार है जब सीआरपीएफ की किसी पुरुष टुकड़ी को कोई महिला अधिकारी कमान संभालेगी, जो महिला सशक्तिकरण और सेना में लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा की रहने वाली हैं। वे अपने जिले की पहली महिला हैं, जिन्होंने सीआरपीएफ में ग्रुप ए अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के रूप में सेवा शुरू की। उन्होंने 2023 में UPSC CAPF परीक्षा अपने पहले प्रयास में पास की और ऑल इंडिया रैंक 82 हासिल की। उनकी चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित रही—ड्रिल में सटीकता, आत्मविश्वास और लीडरशिप स्किल्स के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

26 जनवरी 2026 को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में सिमरन बाला 140 से अधिक पुरुष जवानों की टुकड़ी को लीड करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले महिला अधिकारी मिश्रित या महिला टुकड़ियों का नेतृत्व कर चुकी हैं, लेकिन किसी पुरुष-प्रधान टुकड़ी को कमांड करने का यह पहला मौका है। यह उपलब्धि न केवल सीआरपीएफ के लिए, बल्कि देश की समस्त सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है।

सिमरन ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझे इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में अपनी फोर्स का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना सच्चा सम्मान है। यह मेरे लिए और सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत, पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत
  • प्रत्येक जनपद में स्थापित होंगे मॉडल सहकारिता गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • एसएसपी सर्वेश पंवार ने कोतवाली पौड़ी का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • ऋषभ के डिवाइस को मिला 5800 डॉलर का ईनाम
  • पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी
  • स्वच्छता का संदेश : ज्योतिर्मठ में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में ‘थाल सेवा’ में थालसेवक बनकर दी सेवा
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने एडवांस्ड रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी से 61 वर्षीय मरीज को फिर से चलने-फिरने में बनाया सक्षम
  • ज्योतिर्मठ नगरपालिका विवाद : नमाज प्रकरण पर अध्यक्ष और सभासदों ने दी सफाई
  • सैंजी में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 36 शिकायतें दर्ज, 96 को मिला योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.