मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता के जश्न में जुटेंगे प्रतिष्ठित संस्थान और देश के जवान, मंदिरों की स्वच्छता की जिम्मेदारी संभालेंगे धार्मिक संस्थान, स्कूलों से लेकर कॉलेजों तक होंगे श्रमदान, ‘स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा’ में जनमानस का नेतृत्व करेंगी मशहूर हस्तियां

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 1:47 अपराह्न
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर साल 2014 में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन हर साल स्वच्छता के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। पहली बार 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के दिन मनाए गए स्वच्छ भारत दिवस ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का अनूठा संदेश दिया था। इसके बाद से साल दर साल यह अभियान जनभागीदारी के मामले में मिसाल कायम करता आ रहा है। इतना ही नहीं, अब यह स्वच्छता मिशन किसी एक दिन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे साल नियमित अंतराल पर स्वच्छता की दिशा में परिवर्तनकारी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए अब हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा’ मनाया जा रहा है, जो विशाल जनभागीदारी का गवाह बन रहा है। अब एक बार फिर जब इस मिशन को नौ साल पूरे होने जा रहे हैं, तो विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थान, धार्मिक संगठन और देश के जवान स्वच्छता दिवस के लिए एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेजों के युवा छात्र और देशभर के शहरों में तमाम मशहूर हस्तियां तक स्वच्छता पखवाड़े में जनमानस का नेतृत्व करेंगे। देश भर में स्वच्छता अभियानों में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, नौ राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज 1 अक्टूबर को सफाई अभियानों का हिस्सा बनेंगे।
स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में देश भर के शहरों में महासफाई अभियान चलाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत विभिन्न ऐतिहासिक संग्रहालयों, स्मारकों और किलों की सफाई की जाएगी, जिसके लिए विभिन्न संगठन आगे आए हैं। देश के विभिन्न रक्षा क्षेत्रों से जुड़े जवान भी स्वच्छता मिशन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें सीआईएसएफ, बीएसएफ और असम राइफल्स के जवान भी शामिल होंगे। इस्कॉन मंदिर संघ स्वच्छता अभियान के लिए मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी संभालेगा और धार्मिक स्थलों के आसपास के क्षेत्रों को गोद ले रहा है। रामकृष्ण मठ श्रमदान के लिए कई क्षेत्रों को गोद ले चुका है। पर्वतारोही प्रदीप सांगवान की हीलिंग हिमालय संगठन उत्तराखंड में हिमालय पथ को साफ करने के लिए आगे आया है। स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में माता अमृतानंदमयी का अम्मा फाउंडेशन देश भर में स्वच्छता के लिए श्रमदान करेगा। अपने-अपने शहरों में नामी खेल और कला क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां सफाई अभियानों का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिनमें ओलंपियन पीवी सिंधू, विशाखापत्तनम में कर्नम मल्लेश्वरी और पद्मश्री सुदर्शन पटनायक आदि शामिल होंगे। अन्य प्रतिष्ठित संगठन जैसे फिक्की, सीआईआई, क्रेडाई, विभिन्न एनजीओ जैसे श्री सत्य साईं लोक सेवा, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, यूनिसेफ, आगा खान फाउंडेशन, रामकृष्ण मिशन आदि 1 अक्टूबर को इस स्वच्छता मिशन में शामिल होंगे। स्वच्छता पखवाड़े में अब तक 8 लाख से ज्यादा आयोजन हो चुके हैं और भागीदारी की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.