गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोदी सरकार के फैसले से सोना-चांदी में आग, गोल्ड ₹11 हजार उछला, चांदी ₹3 लाख पार

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2026 11:56 अपराह्न

नई दिल्ली। देश में सोना-चांदी खरीदना अब और महंगा हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद सर्राफा बाजार और एमसीएक्स में कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। बुधवार को सोने के दाम में एक झटके में करीब ₹11 हजार प्रति 10 ग्राम की तेजी आई, जबकि चांदी की कीमत ₹3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई।

सरकार ने सोना-चांदी पर लगने वाली कुल प्रभावी इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसमें बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत और एग्रीकल्चर इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 5 प्रतिशत शामिल है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को जहां 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं बुधवार को बाजार खुलते ही यह बढ़कर 1,64,497 रुपये तक पहुंच गया। यानी एक ही दिन में करीब 7 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर चांदी का भाव 2,79,062 रुपये प्रति किलो से उछलकर 3,01,429 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना है। भारत अपनी अधिकांश सोने की जरूरत आयात से पूरी करता है, जिससे डॉलर पर दबाव बढ़ता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
  • LUCC चिट फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ की ठगी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
  • बदरीनाथ हाइवे पर दो सड़क हादसों में कई लोग घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.