सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफतार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 18, 2025 5:12 अपराह्न

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को राज्य में हुए कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार सुबह ही ईडी की टीम ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापामारी की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ (पूर्व Twitter) पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा,

“ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। तमनार में अडानी के लिए काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। लेकिन ‘साहेब’ ने भिलाई निवास पर ED भेज दी है।”

इत्तेफाक से शुक्रवार को चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी था। इस पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए X पर लिखा —

“मेरे जन्मदिन पर मोदी और शाह जी ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे के जन्मदिन पर मेरे घर पर छापा। इन तोहफों का ताउम्र स्मरण रहेगा।”

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

प्रवर्तन निदेशालय की जांच के अनुसार, यह शराब घोटाला फरवरी 2019 से सक्रिय था। शुरुआती चरण में प्रदेश के डिस्टिलरी से प्रत्येक महीने करीब 800 पेटियों के साथ 200 ट्रकों में शराब भेजी जाती थी।

इन शराब पेटियों की कीमत उस समय 2,840 रुपये प्रति पेटी थी, जो ऑपरेशन के विस्तार के साथ 3,880 रुपये प्रति पेटी तक पहुंच गई।

जैसे-जैसे यह नेटवर्क फैला, हर महीने लगभग 400 ट्रकों से शराब की आपूर्ति होने लगी। ईडी की जांच में सामने आया है कि तीन वर्षों के भीतर करीब 60 लाख से अधिक पेटी शराब अवैध रूप से बेची गई, जिससे लगभग 2,174.60 करोड़ रुपये का अवैध राजस्व प्राप्त हुआ।

ईडी का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में राज्य के कई रसूखदार अफसर और कारोबारी शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए यह घोटाला संचालित किया।

फिलहाल चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और ईडी द्वारा अन्य संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा रही है। वहीं, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना करार दिया है और केंद्र सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.