शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रजत शर्मा शो आप की अदालत में 07 जनवरी को एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी की पेशी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2023 5:48 अपराह्न
 
देहरादून : 07 जनवरी शनिवार की रात टेलीविजन के दर्शक नए साल पर एक बार फिर रजत शर्मा शो ‘आप की अदालत’ का बेसब्री से इंतजार करने वाले हैं जिसकी हॉट सीट पर होंगे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी। गौतम अडानी टीवी की दुनिया में बेमिसाल रजत शर्मा के सवालों का जवाब देंगे। सबसे लंबे समय तक चले इस टीवी शो के नए एपिसोड के साथ रजत शर्मा की वापसी बहुत दिलचस्प होने वाली है। अडानी आमतौर पर टीवी इंटरव्यू देने से बचते हैं हालांकि बतौर गेस्ट इस शो में शिरकत करने की हामी भर दी है। वे अपने कॉर्पाेरेट ग्रुप से जुड़े विवादों को लेकर रजत शर्मा के तमाम पेचीदा सवालों के जवाब देंगे। अडानी अपने प्रतिद्वंद्वियों और विपक्षी नेताओं के आरोपों का जवाब कैसे देंगे इसको लेकर डी-डे नजदीक आने के साथ यह शो सामाजिक चर्चा की सुर्खियों में है। नए एपिसोड में दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।
रजत शर्मा ने पिछले महीने दर्शकों से देश के दिग्गजों के नाम देने को कहा था जिन्हें वे ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में देखना चाहते हैं और इस सूची में सबसे ऊपर गौतम अडानी का नाम था। कई अन्य नामचीन हस्तियों के नाम शामिल हैं जो आने वाले सप्ताह में ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड में दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। दर्शकों की इस इच्छा सूची में चोटी के क्रिकेटर, राजनेता, धर्मगुरु और भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार शामिल हैं।
‘आप की अदालत’ की शुरुआत 1993 में की गई थी। अब तक इसके कटघरे में 1,000 से अधिक नामचीन हस्तियों को खड़ा किया गया है। कद्दावर राजनेता, फिल्मी सुपरस्टार, दिग्गज खिलाड़ी, प्रसिद्ध गायक से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक कोई भी रजत शर्मा के सवालों से नहीं बच पाया है। रजत अपने चिर परिचित मुस्कान के साथ सटीक सवाल पूछते रहे हैं। उनके प्रतिष्ठित शो में माननीय राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। ‘आप की अदालत’ अकेला शो है जिसे बॉलीवुड के तीनों खान को एक साथ पेश करने का गौरव प्राप्त है। यह भारतीय टीवी उद्योग का बेमिसाल शो है जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां अपनी कोमल भावनाओं, कमजोरियों और फिर बेबाकी से अपने विचार बड़ी आसानी से जनता के सामने रख देते हैं। एक और खास बात यह है कि अब इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ अमेरिका और यूएई सहित पूरी दुनिया के दर्शक देखेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
  • ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
  • पीएम आवास योजना की सूची पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
  • एकेश्वर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, हरक सिंह रावत ने भरा जोश
  • बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण : बीकेटीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • सूचना विभाग में बड़े स्तर पर प्रमोशन, पढ़िए पूरी खबर किन – किन कार्मिकों की हुई पदोन्नति
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
  • मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 19 साल की युवती का रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया
  • डीएम आशीष कुमार भटगांई ने खतरनाक बैंडों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर अधिकारियों को लगायी फटकार
  • मसूरी को जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो रोपवे बनेगा आधुनिक परिवहन का नया आधार, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.