बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर एक बड़ा साइबर अटैक, निशाने पर 300 बैंक

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2024 6:39 अपराह्न

नई दिल्ली : भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर एक बड़ा साइबर अटैक किया गया है. इसके चलते लगभग 300 छोटे बैंक प्रभावित हुए हैं. इस रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) के चलते इन स्थानीय बैंकों को अपना कामकाज बंद करना पड़ा है. इस हमले की शिकार एक सी-एज टेक्नोलॉजीस (C-Edge Technologies) कंपनी हुई है. यह इन सभी बैंकों को टेक्निकल सपोर्ट देती है. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने फिलहाल अस्थायी रूप से इस कंपनी के काम पर रोक लगा दी है. 

सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सी-एज टेक्नोलॉजीस पर हुए इस साइबर अटैक के चलते देश के लगभग 300 छोटे बैंकों का पेमेंट सिस्टम ठप पड़ गया. यह कंपनी पूरे देश में बैंकिंग टेक्नोलॉजी सिस्टम उपलब्ध कराती है. हालांकि, इस मामले पर फिलहाल सी-एज टेक्नोलॉजीस ने कुछ भी कहने इनकार कर दिया है.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी इस बड़े साइबर अटैक को लेकर चुप्पी साध ली है. हालांकि, भारत में पेमेंट सिस्टम की रेगुलेटर एनपीसीआई ने बुधवार देर रात जानकारी दी कि उन्होंने सी-एज टेक्नोलॉजीस पर फिलहाल कुछ समय के लिए रोक लगा दी है. यह कंपनी अगले आदेश तक रिटेल पेमेंट सिस्टम का हिस्सा नहीं होगी.

NPCI के अनुसार, सी-एज टेक्नोलॉजीस की सर्विसेज का इस्तेमाल कर रहे बैंकों के कस्टमर कुछ समय तक पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर पाए. सूत्रों ने कहा है कि देश के पेमेंट सिस्टम पर गलत प्रभाव को रोकने के लिए फिलहाल ये 300 बैंक पेमेंट नेटवर्क से बाहर ही रहेंगे.

उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर छोटे बैंक हैं. देश के कुल पेमेंट सिस्टम में इनकी सिर्फ 0.5 फीसदी हिस्सेदारी है. इसकी वजह से लोगों को ज्यादा समस्या नहीं आएगी. फिर भी इसका असर कुछ समय तक पेमेंट सिस्टम पर दिखाई दे सकता है. 

भारत में लगभग 1,500 कोऑपरेटिव और रीजनल बैंक हैं. इनमें से ज्यादातर का कारोबार बड़े शहरों के बाहर होता है. सूत्रों ने कहा कि इनमें से कुछ बैंक प्रभावित हुए हैं. एनपीसीआई फिलहाल ऑडिट करने में जुटी हुई है ताकि यह रैनसमवेयर अटैक ज्यादा बैंकों तक न फैले.

बैंकिंग सेक्टर हमेशा से साइबर अपराधियों के निशाने पर रहा है. आरबीआई के अलावा अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हाल ही में कई बार भारतीय बैंकों को संभावित साइबर हमलों के बारे में चेतावनी दी थी.

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.