शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

घोड़ी पर सवार सैकड़ों कुंआरे युवाओं ने दुल्हन की तलाश में किया अनोखा मार्च

बैंड-बाजा के साथ पहुंचा कलेक्टर कार्यालय, सरकार से दुल्हन दिलाने की मांग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 23, 2022 12:08 पूर्वाह्न

पुणे : आंदोलन तो आपने कई देखें होंगे, लेकिन ऐसा कभी ना तो देखा होगा और ना सुना होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि युवाओं को दुल्हनों के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर से कुंआरों के जुलूस की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिनती रोचक और चौंकानी वाली यह घटना लग रही, लेकिन इसका मकसद बहुत ही नेक हैं। शहर के कुंआरे युवकों ने शादी की पोशाक पहनकर और घोड़ी पर सवार होकर जुलूस निकाला। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया और उनके लिए दुल्हनों के इंतजाम की मांग की। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक अनोखा आंदोलन दिखा, जिसमें एक संस्था के नेतृत्व में सैकड़ों अविवाहित युवकों घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन की तलाश में मार्च निकाला। मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि राज्य में दिनोंदिन लड़कियों की संख्या कम हो रही है। इस कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही है। उन्होंने इसके पीछे स्त्री-पुरुष का विषम अनुपात का मुद्दा उठाया।

इस अनोखे मार्च के दौरान महाराष्ट्र में पुरुष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स एक्ट को सख्ती से लागू करने की मांग की गई। इन युवाओं ने कलेक्टर कार्यालय को मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें राज्य सरकार से मार्च में शामिल अविवाहित लोगों के लिए दुल्हन ढूंढ़ने की भी मांग की गई है। बता दें कि इस अनोखे मार्च में शामिल अविवाहित युवक दूल्हे की पोशाक में घोड़ी पर सवार हो कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान बैंड-बाजे वाले भी साथ थे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर युवकों ने अपने लिए दुल्हन दिलाने की मांग की।

दरअसल, देश के कई हिस्सों में स्त्री पुरुष अनुपात गड़बड़ा गया है। इस कारण युवक-युवतियों की शादियां नहीं हो रही हैं। बुधवार को सोलापुर के एक संगठन ने श्दुल्हन मोर्चाश् निकाला। इसमें कई कुंआरे दूल्हे की वेशभूषा में घोड़े पर सवार होकर बैंड बाजों के साथ सोलापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां अधिकारियों को ज्ञापन देकर उनके लिए दुल्हनों के इंतजाम की मांग की। कुंआरे के ज्ञापन में महाराष्ट्र में स्त्री-पुरुष अनुपात में सुधार के लिए प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स एक्ट को सख्ती से लागू करने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि गर्भावस्था में लिंग परीक्षण के बाद कन्या भूण हत्याओं के कारण यह अनुपात गड़बड़ा गया है। इस जुलूस का आयोजन ज्योति क्रांति परिषद ने किया था। इसके संस्थापक रमेश बारास्कर ने कहा कि लोग भले ही कुंआरों के मार्च की हंसी उड़ा सकते हैं, लेकिन कड़वी सचाई यह है कि राज्य में स्त्री पुरुष अनुपात घटने के कारण कई विवाहयोग्य लड़कों को लड़कियां नहीं मिल रही है। बोरास्कर ने दावा किया कि महाराष्ट्र में स्त्री पुरुष अनुपात घट कर 1000 लड़कों पर 889 लड़कियां रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस असमानता के लिए सरकार जिम्मेदार है। कन्या भ्रूण हत्याओं के कारण यह स्थिति बनी है।

मार्च की आयोजनकर्ता संस्था ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा कि लोग इस मार्च का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि विवाह के योग्य लड़कों को सिर्फ इसलिए दुल्हनें नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि राज्य में पुरुष और महिलाओं का अनुपात विषम है। उनकी शादी की उम्र निकली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में प्रति एक हजार लड़कों पर 889 लड़कियां है। उन्होंने कहा कि यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण बनी है और सरकार इसके लिए जिम्मेदार है, इसलिए वो ही अविवाहित युवाओं को दुल्हन दिलाए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तैयारियों को अंतिम रूप
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे को मिली गति, SDM ने रौता गांव में खेतों पर पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम जनदर्शन : न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार, रोजगार से लेकर बिल एवं ऋणमाफी तक एक छत के नीचे मौके पर ही
  • हाई कोर्ट का RBI को आदेश : जब्त की गई ₹14.15 लाख की पुरानी करेंसी बदलें
  • धामी सरकार की पहल : ऐतिहासिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प, मसूरी को मिलेगा नया शांत पर्यटन मार्ग; प्रकृति के बीच सुकून भरा सफर देगा किपलिंग ट्रैक: बंशीधर तिवारी
  • पलायन रोकने के लिए श्रमिकों को स्थानीय आवश्यकता के अनुसार दिया जाए कौशल प्रशिक्षण – सीएम धामी
  • लघु फिल्म ‘मैदान’ 18 अप्रैल को होगी रिलीज, UK13 टीम द्वारा निर्मित वास्तविक जीवन से प्रेरित संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी
  • पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट से राहत, असम केस में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, नकदी विवाद के बाद उठाया कदम
  • कोटद्वार : खाकी ने निभाया बेटे का फर्ज, बुजुर्ग को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.