गुरूवार, सितम्बर 28, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में कम ऊंचाई पर खिला सफेद बुरांश, बना कौतुहल का विषय

शेयर करें !
posted on : सितंबर 19, 2020 5:21 अपराह्न

चमोली । मध्य हिमालयी क्षेत्र के 1500 से 2500 मीटर की उंचाई पर सुर्ख लाल रंग का बुरांश दिखायी देना एक आम बात है लेकिन इसी उंचाई पर सफेद रंग का बुरांश खिलना लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ हैं जबकि इस प्रजाति का बुरांश 1800मीटर से लेकर 2900 मीटर की उंचाई पर खिलता है।

यह कुदरत का करिश्मा ही है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाला सफेद बुरांस का फूल जोशीमठ ब्लॉक में समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सेलंग गांव में खिल रखा है। लोग हैरत में हैं कि आखिर यह सफेद बुरांस इतनी कम ऊंचाई पर कैसे खिल रहा, जबकि इस ऊंचाई पर राज्य वृक्ष लाल बुरांस का फूल ही खिलता है। इस ऊंचाई सिर्फ लाल बुरांस के लिए मुफीद है। यही नहीं, हिमालयी क्षेत्र में खिलने वाले सफेद बुरांस के पेड़ भी लाल बुरांश के पेड़ की तुलना में काफी बौने होते हैं। जबकि यह सफेद बुरांश का पेड़ लगभग 20 मीटर ऊंचा है, जबकि सामान्य पेड़ पांच से छह मीटर ऊंचे होते हैं। सेलंग निवासी कल्पेश्वर भंडारी बताते हैं कि पहाड़ के भूगोल से परिचित हर व्यक्ति इस बुरांस को देखकर आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहता। लिहाजा इस दुर्लभ पेड़ को संरक्षित किए जाने की जरूरत है। वन विभाग को इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

क्या कहते है वनस्पति शास्त्री

वनस्पति शास्त्री एवं राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग में वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विश्वपति भट्ट कहते हैं कि कभी-कभी किन्हीं कारणों से सफेद बुरांस का बीज निचले स्थानों पर पहुंच जाता है। अलग एन्वायरनमेंटल सेटअप के कारण इसके पेड़ की प्रथम व द्वितीय पीढ़ी में मॉर्फाेलॉजिकल बदलाव आ जाता है। यही नहीं, पांचवीं व छठी पीढ़ी में तो आनुवांशिक गुणों के बदलने की भी संभावना रहती है। ऐसे में यह नई प्रजाति या सब प्रजाति बन जाती है। प्रो. भट्ट के अनुसार सफेद बुरांस का यह पेड़ अभी प्रथम पीढ़ी का है यानी इसमें सिंगल स्टेम है। लिहाजा यह बदलाव अस्थायी बदलाव माना जाएगा।

वर्ष में एक-डेड माह खिला रहता है सफेद बुरांस

यह सफेद बुरांस रोडोडेंड्रॉन कैम्पेनुलेटम प्रजाति का है। स्थानीय भाषा में सफेद को लोग चिमुल, रातपा जैसे नामों से जानते हैं। छह माह बर्फ की चादर ओढ़े रहने पर मार्च आखिर से जब बर्फ पिघलनी शुरू होती है, तब सफेद बुरांस के तने बाहर निकलते हैं और इन पर फूल खिलने लगते हैं। सामान्यतौर पर सफेद बुरांस के फूल आठ से दस दिन तक खिले रहते हैं। कई जगह देर से बर्फ पिघलने पर यह देर से भी खिलता है।

क्या कहते है वन क्षेत्राधिकारी

वन क्षेत्राधिकारी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क धीरेश चंद्र बिष्ट कहते हैं कि यह लाल बुरांस की ही प्रजाति है। आनुवांशिक गुणों में बदलाव के चलते यह सफेद बुरांस की प्रजाति में बदल गया होगा। बिष्ट दावा करते हैं कि देश में ऐसा पेड़ कही नहीं है। इसलिए वन विभाग इसको संरक्षित करने का कार्य करेगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/09/Video.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2023/09/Ukhsdp_video_promotion-1.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहस्त्रधारा, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम व सूर्य मंदिर कटारमल में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
  • आरोग्य मंथन कार्यक्रम में उत्तराखंड को मिले आयुष्मान उत्कृष्ट अवार्ड, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार
  • विश्व पर्यटन दिवस पर सीमान्त गांव माणा में चलाया गया स्वच्छता अभियान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गंगा रन का किया गया आयोजन
  • लंदन में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 4800 करोड़ के निवेश का हुआ करार, विदेशी निवेशकों में बढ़ा उत्तराखंड में निवेश का क्रेज, देवभूमि में औद्योगिक संभावनाओं को माना सुरक्षित, उत्तराखण्ड सरकार का कयान जेट से साथ 3800 करोड़ और उषा ब्रेको लिमिटेड के साथ हुआ 1000 करोड़ का एमओयू
  • पति ने पत्नी की हत्या कर शव हल्दूखाता के जंगल में फेंका
  • श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कालेज को दी एक और सौगात, बेस अस्पताल में 1.46 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक स्किल सेंटर, इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज की मिलेगी विशेष ट्रेनिंग 
  • एडिप योजना के अंतर्गत नारसन ब्लॉक परिसर में 160 दिव्यांगजनों को 218 सहायक उपकरण किये प्रदान
  • भारत की अमृत यात्रा : महिला नेतृत्व वाली यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.