शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भरी धामी ने हुंकार, डबल इंजन सरकार को बताया राजस्थान की जरूरत, राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में राजस्थान की दशा और दिशा दोनों को बिगाड़ने का किया महापाप

कांग्रेस के काले कारनामों और लाल डायरी से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित - सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2023 6:43 अपराह्न
झालावाड़ । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में हुंकार भरी। सीएम धामी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां-जहां भी सीएम पहुँचे उन्हें सुनने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान को विकास के मोर्चे पर कोसों पीछे धकेल दिया है। राजस्थान का विकास डबल इंजन कि सरकार में ही संभव है। उन्होंने जनता से अपील की वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताएं।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने कल झालावाड़ जिले में प्रवेश किया था। आज यात्रा के दूसरे दिन उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए और झालावाड़ जिले के भीलवाड़ा से पिपलिया तक संकल्प रथ पर सवार होकर गुजरे। इस दौरान भाजपा समर्थको ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। बाद में परिवर्तन संकल्प यात्रा झालावाड़ जिले के आखिरी पड़ाव पिपलिया चौराहा पहुंची, जहां एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में राजस्थान की दशा और दिशा दोनों को बिगाड़ने का महापाप किया है। इस महापाप की सजा राजस्थान की जनता कांग्रेस को सत्ता से हटाकर देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुद का अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस छोटे-छोटे दलों का सहारा ढूंढ रही है, छोटे-छोटे दलों की बिखरी हुई ताकत के भरोसे वो फिर से अपनी जिंदगी ढूंढ रही है, ये मिलावट सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस को जीवित रखने के लिए हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस महा-मिलावट का हिस्सा कौन हैं? वो लोग जो कभी एक दूसरे की आंख से आंख नहीं मिलाते थे और आज वे एक दूसरे के साथ मंच साझा कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों और लाल डायरी से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है, इसलिए मैं, कांग्रेस के लोगों को स्पष्ट बता देना चाहता हूं कि अब राजस्थान की जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। 

“आपसे एक नया रिश्ता बनाने आया हूं”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वैसे तो देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश ने रिश्ता जोड़ रखा है, लेकिन व्यक्तिगत यहां चलकर आपसे एक नया रिश्ता बनाने आया हूं। इसी रिश्ते के नाते मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि अब समय आ गया है। आप सब देशविरोधी ताकतों, मोदी व सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों को सबक सिखाओ। अगर इनको समय पर सबक नहीं सिखाया तो आप सोच सकते हो कैसे दिन देखने पड़ेंगे।

राजस्थान सरकार पर किया जमकर प्रहार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजस्थान में इन लोगों ने पांच वर्षों में क्या-क्या कांड किए हैं, इसे आप लोग भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार के काले कारनामे तो स्वयं उनके विधायकों ने ही सभी के सामने खोलकर रख दिए थे। उन्होंने कहा कि झालावाड़ की बात करें तो कांग्रेस ने भंवरासा बांध से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया था, परन्तु विगत पांच वर्षों में इस योजना पर कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज एक ओर जहां प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देशभर में रेल का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं एक दशक से दिगोड़-ग्यालियर रेल परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद भी इस योजना पर आज तक काम शुरू तक नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामे किसी से छिपे नहीं है, कांग्रेस के विधायक ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कांग्रेस के मंत्री को ही खनन माफिया बता रहे हैं। इनके साथी भी कुछ कम नहीं है, वे अब सनातन को ही देश से खत्म करना चाहते हैं लेकिन, उन्हें यह नहीं मालूम कि जब बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो फिर घमंडिया गठबंधन के घमंडिया नेता क्या चीज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के हर कोने में हर सनातनी को और देश की मिट्टी से प्यार करने वालों को इन ’’ठगबंधनों’’ से सतर्क रहने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि हमें मिलकर ऐसी ताकतों को रोकना है, जो हमारे देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है।

पुनः लौट रहा भारत का सांस्कृतिक वैभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत का सांस्कृतिक वैभव पुनः लौट रहा है। कुछ लोग कहते हैं 2014 के बाद क्या हुआ तो उन्हें मैं, बताना चाहता हूं कि 2014 से पहले भारत एक पिछलग्गू राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है।  देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों का मास्टर प्लान से पुनर्निर्माण हो रहा है। बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण किया गया है तो उज्जैन में महाकाल लोक का दिव्य व भव्य निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया। कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.