रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:18 अपराह्न
  • टी.एस. लामा

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिषेक शाह की फिल्म का होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर, देवेन भोजानी, आर्जव त्रिवेदी और कुमुद मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में

अहमदाबाद। गुजराती सिनेमा के दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म दस्तक देने जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘हेल्लारो’ के निर्देशक अभिषेक शाह की चर्चित गुजराती फिल्म ‘धबकारो’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 27 अगस्त को JOJO OTT पर होगा। फिल्म थिएटर रिलीज के बाद अब दुनियाभर के गुजराती दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

मानवीय संवेदनाओं, पछतावे और जीवन में दूसरे मौके की कहानी कहने वाली इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता देवेन भोजानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ आर्जव त्रिवेदी, कुमुद मिश्रा, तेजल पंचासरा और सनत व्यास जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद बदल जाती है जिंदगी

‘धबकारो’ की कहानी एक धनी और कठोर स्वभाव के व्यापारी डाह्याभाई के इर्द-गिर्द घूमती है। देवेन भोजानी ने डाह्याभाई का किरदार निभाया है। हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद उनके जीवन और सोच में बड़ा बदलाव आता है। इसके बाद वह अपने अतीत में की गई गलतियों और लोगों के साथ किए गए अन्याय के लिए माफी मांगने की भावुक यात्रा पर निकलते हैं। फिल्म इसी बदलाव, आत्ममंथन और मानवीय रिश्तों की संवेदनशील कहानी को सामने रखती है।

फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक शाह ने किया है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, द मूविंग मंच और हरफनमौला फिल्म्स ने किया है। इसके निर्माता यतीन पंचासरा, कंदीसा पंचासरा, अमर देसाई, जैमिन पटेल, आयुष पटेल, अभिषेक शाह, मीत जानी और प्रतीक गुप्ता हैं। दीप्ति दिनेश जिंदल एसोसिएट प्रोड्यूसर और बंसरी घाघड़ा को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का संगीत मेहुल सुरती ने तैयार किया है।

‘दुनियाभर के गुजरातियों तक पहुंचाना उद्देश्य’

JOJO ऐप के फाउंडर और सीईओ ध्रुविन शाह ने कहा कि प्लेटफॉर्म का उद्देश्य विश्वस्तरीय गुजराती स्टोरीटेलिंग को दुनिया भर में रहने वाले गुजरातियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शाह जैसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक की ‘धबकारो’ को प्लेटफॉर्म पर लाना JOJO के लिए गौरव की बात है। उनके मुताबिक फिल्म मानवीय संवेदनाओं और पश्चाताप को गहराई से प्रस्तुत करती है और देवेन भोजानी समेत पूरी कास्ट का अभिनय दर्शकों को प्रभावित करेगा।

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि गुजराती सिनेमा अपनी प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है। ‘धबकारो’ के जरिए गुजराती सिनेमा में प्रवेश करना उनके लिए खास अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि JOJO के साथ साझेदारी के जरिए फिल्म को दुनियाभर के गुजराती दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

निर्देशक अभिषेक शाह ने भी फिल्म को अपने लिए बेहद खास और भावनात्मक प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि ‘धबकारो’ मानवीय संवेदनाओं और जीवन में मिलने वाले दूसरे मौके की कहानी है। देवेन भोजानी सहित सभी कलाकारों ने किरदारों को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारा है।

27 अगस्त से दुनियाभर में उपलब्ध

JOJO के अनुसार, 27 अगस्त से दुनियाभर के गुजराती दर्शक स्मार्ट टीवी और मोबाइल समेत विभिन्न स्क्रीन पर JOJO ऐप के माध्यम से ‘धबकारो’ देख सकेंगे। प्लेटफॉर्म का कहना है कि वह ओरिजिनल वेब सीरीज, फिल्मों, नाटकों और संगीत के जरिए वैश्विक गुजराती समुदाय को उसकी भाषा और संस्कृति से जोड़ने के लिए लगातार नए कंटेंट पेश कर रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.