सोमवार, जून 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

Border 2 Release : बेटे अहान शेट्टी के लिए सुनील शेट्टी का इमोशनल नोट, “बॉर्डर” से जुड़ा वो किस्सा भी बताया जब ठुकरा दी थी फिल्म 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 9:50 अपराह्न
  • भैरो सिंह की यादें हुई ताजा! ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश

Border 2 Release: वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच, 1997 की मूल ‘बॉर्डर’ में ‘भैरो सिंह’ के किरदार से अमर हुए अभिनेता सुनील शेट्टी काफी भावुक नजर आ रहे हैं। अपने बेटे अहान शेट्टी को उसी विरासत को आगे बढ़ाते देख सुनील शेट्टी ने एक बेहद इमोशनल नोट साझा किया है।

बेटे अहान के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अहान के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे बेटे अहान, आज मुझे तुमसे यह कहना है कि मेरे लिए ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदारी थी, जिसे मैंने कैमरे बंद होने के बहुत बाद तक निभाया। वर्षों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना उस पल को फिर से जीवंत करने जैसा है।”

उन्होंने आगे लिखा कि यह वर्दी सिर्फ पुरानी यादें नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान और साहस की याद दिलाती है। सुनील के मुताबिक, “यह फिल्म सिर्फ युद्ध या गौरव के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाती है कि शांति क्यों जरूरी है।”

जब जेपी दत्ता के डर से ठुकरा दी थी ‘बॉर्डर’

आज ‘बॉर्डर’ और ‘भैरो सिंह’ एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब सुनील शेट्टी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। अभिनेता ने खुद खुलासा किया था कि जब उन्हें जेपी दत्ता की इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उन्होंने निर्माता का नाम सुनते ही मना करने का मन बना लिया था।

सुनील शेट्टी ने बताया था कि उन्होंने जेपी दत्ता के बारे में सुना था कि वे सेट पर बहुत सख्त हैं और गुस्से में कुछ भी कह देते हैं। उन्हें लगा था कि उनकी और दत्ता साहब की पटरी नहीं बैठ पाएगी। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म के लिए ‘हां’ कहा और आज वह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक गौरवशाली हिस्सा है।

राष्ट्र के हृदय में बसती है यह कहानी

सुनील शेट्टी ने अपने संदेश के अंत में एक गहरी बात कही। उन्होंने लिखा, “सीमा वह जगह नहीं है जहां देश समाप्त होता है, बल्कि वह जगह है जहां साहस शुरू होता है। कुछ कहानियां पर्दे पर नहीं रहतीं, वे एक राष्ट्र के हृदय में बस जाती हैं।”

बता दें कि 1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। अब ‘बॉर्डर 2’ के जरिए अहान शेट्टी अपने पिता की उस विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में डायलिसिस सेंटर की राह हुई आसान, सांसद अनिल बलूनी ने जारी की 50 लाख रुपये की पहली किस्त
  • नहीं रहे कांग्रेस नेता शिवेंद्र सिंह नेगी
  • बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण
  • जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग
  • नंदादेवी वायोडायवर्सिटी एक्सपीडिशन को वन मंत्री ने किया रवाना
  • ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
  • केशव नेगी के समर्थन में सीएम धामी की पहल, न्याय की उम्मीद बढ़ी
  • कालसी की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, सरसों तेल यूनिट बनी ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल, हिलान्स ब्रांड का सरसों तेल बाजार में बना भरोसेमंद नाम
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज, सीडीओ अभिनव शाह ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश
  • नकल प्रकरण पर बवाल : पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पिता और मामा पर मुकदमा, शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.