रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अकाउंट फ्रीज, चुनाव कैसे लड़ेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी बोलीं : डरने वाले नहीं

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2024 4:56 अपराह्न

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।

चुनावी बॉन्ड पर भाजपा पर बोला हमला

इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड (Electoral bond) को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। खरगे ने ये भी कहा कि भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या मीडिया पर कंट्रोल।

कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला

राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोला। उन्होंने कहा कि ये कोई कांग्रेस के अकाउंट की बात नहीं है, ये लोकतंत्र की हत्या की बात है।

प्रचार करने में आ रही परेशानी

राहुल ने कहा कि हम पैसों की कमी के चलते चुनावी प्रचार नहीं कर पा रहे। हमारे प्रत्याशी हवाई जहाज क्या रेल टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर ये हमला, प्रचार रोकने के लिए किया जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • साइबर ठगी : निवेश के नाम पर महिला से 69 लाख रुपये ठगे
  • सड़क निर्माण से बदला पहाड़ का भविष्य, आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित
  • चारधाम यात्रा 2026 : बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच ‘डेंजर जोन’ बने बड़ी चुनौती
  • पौड़ी गढ़वाल : CDS और NDA परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • चारधाम यात्रा 2026 : केदारनाथ-बदरीनाथ में पूजा व्यवस्था में बदलाव, पहली बार 11 लाख का ‘मेगा स्पेशल पूजा’ पैकेज तैयार
  • हरिद्वार : बैशाखी स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, जानिए रूट और डायवर्जन
  • WhatsApp और Instagram होंगे और स्मार्ट, Meta ने लॉन्च किया ‘Muse Spark’ AI मॉडल
  • नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र का उतिरछा में प्रेरणादायी आयोजन, बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
  • सत्यापन न करने पर 03 रिजॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध हुई कड़ी चालानी कार्रवाई
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.