मंगलवार, अक्टूबर 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सत्य और असत्य का विशेष अन्तर : सत्य से किनारा होने के कारण बुद्धि असत्य को सत्य, रांग को मानने लगती है राइट

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2022 3:25 अपराह्न
देहरादून : सत्य  से किनारा होने के कारण बुद्धि असत्य को सत्य, रांग को राइट मानने लगती है, उल्टी जजमेंट देने लगती है। कितना भी कोई समझायेगा कि यह राइट नहीं है, लेकिन वह यथार्थ को, सत्य को भी असत्य की शक्ति से समझाने वाले को रांग सिद्ध करेगा। यह सदा याद रखो कि आजकल ड्रामा अनुसार असत्य का राज्य है और असत्य के राज्य-अधिकारी प्रेजीडेंट रावण है। उसके कितने शीश हैं अर्थात् असत्य की शक्ति कितनी महान् है! उसके मंत्री-महामंत्री भी बड़े महान् हैं। उसके जज और वकील भी बड़े होशियार हैं इसलिए उल्टी जजमेन्ट की प्वॉइन्ट्स बहुत वैराइटी और बाहर से मधुर रूप की देते हैं इसलिए सत्य को असत्य सिद्ध करने में बहुत होशियार होते हैं।
मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक सूचना
लेकिन असत्य और सत्य में विशेष अन्तर क्या है? असत्य की जीत अल्पकाल की होती है क्योंकि असत्य का राज्य ही अल्पकाल का है। सत्यता की हार अल्पकाल की और जीत सदाकाल की है। असत्य के अल्पकाल के विजयी उस समय खुश होते हैं। जितना थोड़ा समय खुशी मनाते वा अपने को राइट सिद्ध करते, तो समय आने पर असत्य के अल्पकाल का समय समाप्त होने पर जितनी असत्यता के वश मौज मनाई, उतना ही सौ गुणा सत्यता की विजय प्रत्यक्ष होने पर पश्चाताप करना ही पड़ता है । कई  समझते हैं कि असत्य के बल से असत्य के राज्य में विजय की खुशी वा मौज इस समय तो मना लें, भविष्य किसने देखा। कौन देखेगा – हम भी भूल जायेंगे, सब भूल जायेंगे। लेकिन यह असत्य की जजमेंट है।
भविष्य वर्तमान की परछाई है। बिना वर्तमान के भविष्य नहीं बनता। असत्य के वशीभूत आत्मा वर्तमान समय भी अल्प-काल के सुख के नाम, मान, शान के सुखों के झूले में झूल सकती है और झूलती भी है, लेकिन अतीन्द्रिय अविनाशी सुख के झूले में नहीं झूल सकती।  इसलिए अपने को चेक करो, दूसरे को नहीं। कयोकि आजकल दूसरों को चेक करने में सब होशियार हो गये हैं। – अपना चेकर बनो और दूसरे का मेकर बनो। लेकिन करते क्या हो? दूसरे का चेकर बन जाते हो और बातें बनाने में मेकर बन जाते हो।  अपने को चेक करो। दूसरे को चेक करने लगते हो तो लम्बी कथायें बन जाती हैं और अपने को चेक करेंगे तो सब कथायें समाप्त हो एक सत्य जीवन की कथा प्रैक्टिकल में चलेगी।
जो शरीर की मेहनत नहीं करते हैं उनको एक्सरसाइज की मेहनत कराते हैं। आप तो लक्की हो ना जो एक्सरसाइज नहीं करना पड़े। हाथ-पांव चलते रहते हैं। जितना जो हार्ड वर्क (कठिन परिश्रम) करता है उतना वह सेफ है – माया से भी और शरीर की व्याधियों से भी। बुद्धि तो बिजी रहती है ना। और फालतू तो कुछ नहीं चलेगा। सब जस्टिस होने चाहिए, सेल्फ जस्टिस। कोई भी बात करने के पहले स्वयं जज करो तो न स्वयं का समय जायेगा और न दूसरों का। सभी को जस्टिस होने चाहिए,लेकिन  सेल्फ जस्टिस। कोई भी बात करने के पहले स्वयं जज करो तो न स्वयं का समय जायेगा और न दूसरों का।

अव्यक्त बाप दादा मुरली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 24 सितंबर 1992

लेखक : मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लंढौरा : भूकनपुर गांव में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 565 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ
  • देहरादून जीआरपी की त्वरित कार्रवाई, यात्री का खोया लैपटॉप सकुशल बरामद!
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विधायक निधि से बनाये गये टीन शैड एवं फर्श निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
  • पीरूल से बने हस्तशिल्प उत्पादों से बढ़ेगा रोजगार और पर्यावरण संरक्षण – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विकासखण्ड स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का होगा आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार, शिकायतों के समाधान और आधार सेवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर को करेंगे बिहार में दो सभाओं को संबोधित
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र
  • उत्तराखण्ड पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 5365 खोए मोबाइल फोन किए बरामद
  • उत्तराखण्ड पुलिस ने जूडो में फिर दिखाई ताकत, जीते 8 पदक!
  • लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर वर्षभर चलेंगे राष्ट्रीय एकता व आत्मनिर्भरता के कार्यक्रम – सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.