बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देख तमाशा कुर्सी का : ‘जुझारू और कर्मठ’ से बने ‘बिकाऊ’, ‘आपका बेटा-आपका भाई’ लाखों में नीलाम!

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 4:15 अपराह्न
  • प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ 

आपके कानों में अब भी गूंजते होंगे वो नारे “आपका बेटा,” “आपका भाई,” “जुझारू और कर्मठ।” आपके घरों के पास वो चुनावी पोस्टर अभी भी लटके होंगे, जिन पर मुस्कुराते हुए चेहरों ने जनता की सेवा का वादा किया था। लेकिन, सवाल यह है कि चुनाव जीतने के बाद ये ‘जुझारू-कर्मठ’ प्रजाति कहां गुम हो गई है?

दरअसल, वे आपको दिया हुआ वोट लाखों और करोड़ों में नीलाम करने गए हैं। पहले तो उन्होंने आपको मुर्गा, बकरा, और दारू देकर ‘खरीदा’ और अब आपकी उम्मीदों और विश्वास को ‘बेच’ रहे हैं। तो बताइए, क्या आपका वोट बिका या नहीं? उत्तरकाशी के धराली में लोग मलबे में दबे हैं। प्रदेश का हर कोना बारिश और बाढ़ से त्रस्त है। जनता अपने ‘सुख-दुख के साथी’ की तलाश में है, लेकिन ये ‘साथी’ कहां हैं?

उनकी खोज में आपको Google Maps का सहारा लेना पड़ेगा, क्योंकि ये क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के माननीय तो ‘लुप्तप्राय प्रजाति’ बन चुके हैं। वे अपनी खुद की ‘मंडी’ में भाव तय कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के रेट तय हो रहे हैं। कौन कितने में बिकेगा, किसकी बोली कहां पहुंचेगी यही असली बहस है।

जनता को क्या? जनता तो बस वोट देने का ‘औजार’ है। चुनाव के बाद जनता को तो फूलों का हार तक चढ़ाने का मौका नहीं मिला, दावत की तो बात ही क्या! अब ये प्रतिनिधि शायद उसी दारू से अपनी थकान उतार रहे हैं जो उन्होंने आपको पिलाई थी।

जनता ने तो सिर्फ इस उम्मीद में उन्हें वोट दिया था कि वे संकट में काम आएंगे। लेकिन चुने जाने के बाद, इन प्रतिनिधियों को जनता की सेवा से ज़्यादा अपनी जेबें भरने की चिंता है। उन्हें तो बस कुर्सी चाहिए, चाहे वह खरीदकर मिले या बिककर। जनता मरे या बचे, उन्हें तो बस अपनी तिजोरियां भरनी हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.