गुरूवार, अगस्त 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक ऐसा क्रिकेटर जिसके लिये कहा गया अनहोनी को होनी कर दे वो है धोनी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2020 7:05 अपराह्न

नैनीताल (हिमांशु जोशी): ज़ज़्बा कुछ कर गुजरने का, ज़ज़्बा खुद को साबित करने का। खेलों से हम बहुत कुछ सीखते हैं, खुद को खेल के मैदान में झोंक खिलाड़ी विपक्षी टीम के जबड़े से जीत छीन लाते हैं। करोड़ों लोगों के सामने खिलाड़ी अपनी हिम्मत और समर्पण से सभी का दिल जीत लेते हैं। उदाहरण बहुत हैं, मिसाले बहुत हैं पर हम यहाँ बात करेंगे एक ऐसे खिलाड़ी की जिसने एक साधारण परिवार और छोटे से शहर में जन्म लेकर भी खुद को एक ऐसे मुक़ाम तक पहुँचाया जहाँ पहुँचना हर खिलाड़ी का सपना होता है।

जिसके सन्यास लेने से पहले ही उसके जीवन पर एक हिंदी फीचर फिल्म बन गयी। उसने एक बहुत बड़े देश की उम्मीदों का भार अपने कंधों पर ढोया और उस उम्मीद को अपने मुकाम तक पहुँचाया भी। जी हाँ यहाँ बात हो रही है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। एक ऐसा क्रिकेटर जिसके लिये कहा गया अनहोनी को होनी कर दे वो है धोनी।

1983 के वर्ल्ड कप की यादें अब हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी के मस्तिष्क में धुंधली पड़ चुकी थी और नयी पीढ़ी ने उस जीत को सिर्फ किस्सों में ही सुना था। सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट को अकेले ही चमकती भारतीय अर्थव्यवस्था की तरह ही आगे ले जा रहे थे, भारत अब क्रिकेट की दुनिया का फिस्सडी देश नही रह गया था पर फिर भी एक कमी थी खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में एकछत्र प्रभुत्व समाप्त करने की। भारत की 2001 में कोलकाता टेस्ट मैच की जीत इसका शंखनाद थी।

धोनी का भारतीय क्रिकेट में आगमन

वर्ष 2003 में हम ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप के फाइनल में हारे। 2004 के अंत में धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में आये और जल्द ही वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज के निराशाजनक एकदिवसीय वर्ल्डकप के बाद इस टीम के कप्तान बना दिये गए। उसके बाद उन्होंने पूरे विश्व को भारत की युवा शक्ति दिखायी और भारत को वर्ष 2007 में पहली बार खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया। विकेट के आगे और पीछे धोनी की अद्भुत तेजी और तेज़ दिमाग के साथ ही 2009 में भारतीय क्रिकेट टीम उनकी कप्तानी में टेस्ट की नम्बर एक टीम बनी।

धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स

आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स का चेहरा बन गए। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 3 बार आईपीएल का खिताब जीती। वर्ष 2010 में उत्तराखण्ड के देहरादून में साक्षी सिंह रावत के साथ महेंद्र सिंह धोनी शादी के बंधन में बंध गए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की बादशाहत

भारत ने 2011 में एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी की। सचिन का अंतिम वर्ल्ड कप होने के कारण शुरू से ही भारत पर इस वर्ल्ड कप को जीतने का दबाव था। पूरी भारतीय क्रिकेट टीम और हर एक भारतीय क्रिकेट प्रेमी सचिन के लिये विश्व कप जीतना चाहता था। पूरी सीरीज़ में युवराज का बेहतरीन खेल हो या श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में खेले गए फ़ाइनल मैच के अंत में धोनी द्वारा मारा गया विजयी छक्का। उसके बाद सचिन का भारतीय खिलाड़ियों के कंधे पर बैठकर पूरे मैदान के चक्कर काटना यह हर एक दृश्य भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा के लिए अमर हो गए।

जून 2013 में इंग्लैंड को पांच रन से हरा धोनी ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा खिताब दिलाया। इसके साथ ही धोनी विश्व के अकेले ऐसे कप्तान बन गए जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीती हों। 2014 में धोनी ने एक चौंकाने वाले फैसला लिया उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का फैसला लिया। क्रिकेट के चक्रव्यूह को भेदने का ज्ञान रखने वाले धोनी द्वारा यह निर्णय क्यों लिया गया शायद ही कभी देश को इस बारे में पता चल पाए।

2015 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के ठीक पहले धोनी एक खूबसूरत बच्ची के पिता बने पर उन्होंने बच्ची को देखने के लिये भारत वापस आने से ज्यादा जरुरी देश के लिये अपनी जिम्मेदारी को समझा और विश्व कप खत्म होने के बाद ही अपने परिवार से मिलने का फैसला लिया। भारत इस विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया।

जुलाई 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स पर अवैध सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के आरोपों को लेकर दो साल का बैन लगा दिया गया और धोनी आईपीएल में नई नवेली टीम पुणे सुपरजाइंट्स के साथ जुड़ गए जहां वह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नही कर पाए। 2016 में महेन्द्र सिंह धोनी पर आयी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई जिसमें धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

2017 की शुरुआत में विराट कोहली भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के भी कप्तान बना दिये गए। धोनी की कप्तानी पर कभी सवाल नही उठाया गया पर फिर भी भविष्य को देखते हुये विराट को कप्तानी देना एक सही फैसला लगा। कोहली भी धोनी के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में लग गए। बुमराह, चहल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को विकेट के पीछे से धोनी ने क्रिकेट के गुर सिखाए और उन्हें विपक्षी खिलाड़ियों का शिकार करना सिखाया।

दो साल के बैन के बाद 2018 में जब आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की वापसी हुई तो धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ अपने दो साल के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर चेन्नई को खिताब जिताकर यह साबित किया कि शेर अभी बूढ़ा नही हुआ है। कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी का विवादों से भी नाता रहा। चेन्नई सुपरकिंग्स के बैन पर साधी गयी चुप्पी हो या वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकालने को लेकर विवाद। पर धोनी हमेशा इन विवादों से मजबूती से बाहर निकल आए और मैदान पर अपने प्रदर्शन से आलोचकों की बोलती बंद करते गए.

इंग्लैंड में खेले गये 2019 एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में धोनी के प्रदर्शन को आलोचकों ने धीमा कहना शुरु कर दिया था। धोनी उन सभी को जवाब देंने के करीब भी आ गए थे पर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद दबाव की स्थिति में भी जडेजा के साथ मिलकर भारत को जीत के नज़दीक पहुँचाकर धोनी रन ऑउट हो गए। उस रनऑउट के दृश्य ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया था और भारत का विश्व कप में सफर वहीं समाप्त हो गया।

विश्वकप के बाद से ही धोनी ने खुद को क्रिकट से दूर रखा था। इंग्लैंड में होने वाला 2020 टी20 वर्ल्ड कप रद्द होने के बाद दुबई में 19 सितम्बर से आईपीएल शुरू होने का रास्ता साफ हो गया और कोरोना टेस्ट नेगेटिव आने के बाद धोनी को चेन्नई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिसके साथ ही फैन्स में यह उम्मीद जगी थी कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर धोनी फिर से जल्द नीली जर्सी में दिखेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की शाम को करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दिल तोड़ने वाली खबर मिली। महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पद्मभूषण, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डी, टेरिटोरियल ऑर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल( मानद उपाधि ) और आईसीसी के कई पुरस्कार जीत चुके धोनी का पूरा ध्यान तो अभी सम्भवतः अपने आखिरी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स को खिताब दिलाने पर होगा ।

हम यह उम्मीद करते हैं कि क्रिकेट की गजब की समझ रखने वाले धोनी भविष्य में राहुल द्रविड़, सचिन गांगुली, कुंबले, लक्ष्मण की तरह भारतीय क्रिकेट को अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे। रिटायर्ड जीवन के लिए धोनी को पूरे देश की ओर से शुभकामनाएं।

लेखक : हिमांशु जोशी, शोध विद्यार्थी टनकपुर, उत्तराखण्ड।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय दीक्षारंभ में गूँजे सफलता के मंत्र नवप्रवेशियों ने बढ़ाए आत्मविश्वास भरे कदम, सफलता मंत्रों से प्रेरित होकर नवप्रवेशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और उम्मीद की बिखरी चमक
  • गैरसैंण : “सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत मालसी में रात्रि चौपाल, विधायक और डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित ने राज्य स्तरीय आमंत्रण टेबल टेनिस प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
  • टिहरी जलाशय से की गई अतिरिक्त जल निकासी, गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी; डीएम मयूर दीक्षित ने की जनता से नदी के किनारे न जाने एवं निर्धारित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील
  • सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने वन स्टॉप सेंटर और कामकाजी महिला सेंटर का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एमटीएस को हटाने का आदेश
  • सीडीओ आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर ग्राम स्वस्थ पोषण दिवस को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • डीएम मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सीएसआर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र अलीपुर किये गये कार्यों का किया लोकार्पण
  • विपक्ष ने जन आकांक्षाओं का गला घोंटा है – महाराज
  • बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्री विश्राम गृह कारगी चौक का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी तथा वाई-फाई लगाने के दिए निर्देश
  • 170 किमी की टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार – केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.