शुक्रवार, अगस्त 29, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत प्रगति, प्रकृति, मानवता और लोक-कल्याण का अद्भुत संगम बना – पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2023 2:39 पूर्वाह्न

@पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

नई दिल्ली : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान भारत के हर क्षेत्र में विकास की दृष्टि से क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। मैं इस बदलते भारत का साक्षी रहा हूँ। पहले एक सामान्य नागरिक के रूप में, फिर एक राजयपाल के रूप में, बाद में देश के राष्ट्रपति के रूप में और अब देश के पूर्व राष्ट्रपति के रूप में मैंने इन परिवर्तनकारी बदलावों को बहुत ही नजदीक से अनुभव किया है। देश के एक नागरिक के रूप में मैं इतना निश्चित रूप से कहना चाहता हूँ कि मेरा देश बदल रहा है। ये अनुभव आज देश का हर नागरिक कर रहा है। साथ ही, पूरी दुनिया भी भारत में बीते 9 सालों में आये बदलाव से आश्चर्यचकित है और भारत को सलाम कर रही है।

बीते 9 वर्षों में वैश्विक मंचों पर निरंतर भारत की ताकत का आभास होना सुखद संकेत है। यह ताकत इसलिये भी बढ़ रही है क्योंकि दुनिया अब युद्ध नहीं, शांति चाहती है। भारत अपनी शांति, मानवतादी सोच एवं हिंसा-युद्ध विरोधी नीतियों से सभी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिस तरह वैश्विक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, उससे यही पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ रही है एवं मजबूत हो रही है। इसका एक प्रमाण अभी हाल ही में हमने हिरोशिमा, फिजी और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा। भारत में जी-20 का जिस तरह से सफल आयोजन हुआ, वह पूरे देश को गौर्वान्वित करने वाला है। श्रीनगर में जी-20 की बैठक का सफल आयोजन वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते कदम का मजबूत हस्ताक्षर है। श्रीनगर के साथ लद्दाख और अरुणाचल में जी-20 की बैठकों का आयोजन ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ के दर्शन को चरितार्थ करता है।

मुझे बीते 9 वर्षों में जिस बात से सबसे अधिक प्रसन्नता हुई है, वह यह है कि इस कालखंड में देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, महिलायें एवं युवा – सभी सशक्त हुए हैं। आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। देश के युवा वैश्विक पटल पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार समर्पित रही है क्योंकि सरकार की कार्यसंस्कृति का आधार ही सबका साथ, सबका विकास रहा है। बीते 9 सालों में लगभग 48 करोड़ लोगों के लिए बैंक के द्वार खुले, बिजली से वंचित 18 हजार से अधिक गाँवों और लगभग 4 करोड़ घरों में बिजली पहुंची, लगभग तीन करोड़ गरीबों के घर बने, लगभग 11 करोड़ शौचालय बनाये गए, 9.5 करोड़ गैस कनेक्शन वितरित किये गए, देश के 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत का कवच दिया गया, करोड़ों एलईडी बल्ब वितरित किये गए, लाखों गाँवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया, किसानों और मजदूरों के लिए मासिक पेंशन की व्यवस्था की गई और 10 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत सशक्त बनाया जा रहा है। देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को जरूरी राशन मुफ्त में दिया जा रहा है। यही तो वे बुनियादी आयाम हैं, जिसकी भारत वर्षों से बाट जोह रहा था।

आज लाभार्थियों के हक़ का पैसा बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर हो रहा है। इसमें जो पहले लीकेज हो रहा था, उसको ख़त्म कर इस पैसे का उपयोग गरीब कल्याणकारी योजनाओं में लगाया जा रहा है। मैंने खबर पढ़ी है कि डीबीटी के माध्यम से लगभग 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि लाभार्थियों के एकाउंट में अब तक ट्रांसफर की जा चुकी है। बीते 9 वर्षों में देश की प्रति व्यक्ति आय और किसानों की आय में व्यापक वृद्धि हुई है। हर गाँव को पक्की सड़कों से जोड़ा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग का व्यापक विस्तार हुआ है। विकास के कॉरिडोर बनाये जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भारत की तैराकी बेमिसाल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न केवल देश को हर मोर्चे पर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं बल्कि वे इतिहास की कई गलतियों को भी सुधार रहे हैं और ‘न्यू इंडिया’ के मजबूत संकल्प को साकार कर रहे हैं। बीते 9 सालों में भारत ने कई विवादित मुद्दों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुआ, आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ और मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से आजादी मिली। बीते 9 वर्षों में देश गुलामी की हर सोच से मुक्ति पाने की राह पर चल पड़ा है। रेस कोर्स रोड, लोक कल्याण मार्ग के रूप में प्रतिष्ठित हुआ, राजपथ अब कर्तव्य पथ है, नेशनल वॉर मेमोरियल बना, इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी, सरदार पटेल को समर्पित विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनी।

देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए। आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है लेकिन इतने वर्षों बाद भी लोकतंत्र का हमारा मंदिर संसद ब्रिटिश कालीन निर्मित भवन में चल रहा था जिसे संसद भवन के रूप में बनाया ही नहीं गया था। वर्षों से नए संसद भवन की जरूरत थी। मैंने भी एक सांसद के रूप में एक नए भवन की जरूरत महसूस की थी। कई बार इस पर चर्चा हुई लेकिन पहल नहीं की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण का बीड़ा उठाया और रिकॉर्ड समय में हमारा नया संसद भवन बन कर तैयार हुआ। पूरा देश इस ऐतहासिक क्षण का गवाह बना। यह भारत के महान लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में महती योगदान देगा। संसद भवन में देश की आजादी के समय सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक सेंगोल को भी पूरे विधि विधान के साथ स्थापित किया गया जो हमारी महान विरासत का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य मुझे भी मिला।

नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 वर्षों में भारत ने कई चुनौतियों को परास्त करते हुए इसे देश के लिए अवसर में बदला है। कोरोना काल में देश ने जिस तरह एकजुटता दिखाई और इसे मात दी, वह वाकई काबिलेतारीफ है। कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध तथा दुनिया में आई आर्थिक मंदी के बावजूद भारत सबसे तेज गति से आर्थिक विकास कर रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार के विजन से भारत 9 वर्षों में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। भारत आज रक्षा उत्पादों का निर्यात भी कर रहा है। सीमा सुरक्षा मजबूत हुई है। सीमा सुरक्षा और सीमा पर बसे गाँवों में रहने वाले लोगों के सशक्तिकरण के उद्देश्य के साथ शुरू हुई वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की जितनी तारीफ की जाय, कम है।

बीते 9 सालों में ऐसी कई परियोजनाएं पूरी हुई जिसे वर्षों पहले शिलान्यास का पत्थर लगाकर या फिर काम शुरू करने का खानापूरी कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया था। ऐसी लगभग 400 से अधिक परियोजनाएं ऐसी थीं जिसे कांग्रेस सरकार ने शिलान्यास करके छोड़ दिया था। इससे न देश को लाभ मिल रहा था, तिस पर इसकी लागत भी बढ़ती जा रही थी। कई परियोजनाएं 30-40 साल से अधूरी लटकी हुई थी। नरेन्द्र मोदी सरकार ने इन सभी परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कर देश को समर्पित किया।

मैं बीते 9 साल को भारत की आशा, आकांक्षा और विश्वास के 9 साल मानता हूँ जहाँ देश के हर एक नागरिक को अपने देश पर गर्व हुआ है। बीते 9 वर्षों में भारत प्रगति, प्रकृति, मानवता और लोक-कल्याण का अद्भुत संगम बना है। इन 9 वर्षों में भविष्य के भारत की नींव रखी है जो 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगा। आइये, हम सब देशवासी एकजुट होकर देश के पुनर्निर्माण के यज्ञ में अपनी आहुति दें और भारत को विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करने में अपने आप को समर्पित करें।

@पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपद्रवी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की सख्ती, हुडदंग करने वाले 5 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के कुशल युवाओं के लिए जर्मनी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में रूचि जताई
  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जर्मनी में पढ़ाई और काम करने के लिए 10 छात्रवृत्तियों की घोषणा की
  • उत्तराखंड में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, UKSSSC ने समूह ‘ग’ की 14 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया
  • प्रदेश के ऊर्जा निगमों में छह महीने के लिए लागू हुआ एस्मा, हड़ताल पर पूरी तरह प्रतिबंध
  • थराली आपदा क्षेत्र में 2 पोक्लैन मशीन, 7 जेसीबी, 4 डम्पर और लगभग 88 मजदूर कार्यरत; प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी थराली आपदा क्षेत्र की व्यवस्थायें सुचारु करने के लिए दिन-रात सक्रिय
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के निर्देशन में नगर निगम कोटद्वार ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय रैंकिंग में लगाई 73 पायदान की छलांग, उत्तराखंड में लहराया परचम
  • भारतीय स्टेट बैंक शाखा बाजपुर में सैचुरेशन कैम्प का सफल आयोजन, कार्यक्रम में लगभग 250 ग्रामीणों एवं 6 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने की सक्रिय भागीदारी
  • किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • डीएम आशीष भटगांई ने धौली नाग मंदिर के ऋषि पंचमी कौतिक में की पूजा अर्चना, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.