शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कम्प्यूटर, लैपटॉप व मोबाइल की दुनिया में खोता बचपन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2020 3:56 अपराह्न

कोटद्वार (डॉ. अर्पणा रावत): एक समय था जब बच्चे गली, मोहल्ले में खेलते दिख जाते थे। किसी के घर के आगे चौड़ी सड़क पर तो किसी बड़े घर की छत पर। जैसे जैसे समय बदला, विज्ञान और तकनीकी ने भी खूब विकास किया। वर्तमान में बच्चों के पास खेलने के लिए कई खेल हैं जो वो कम्प्यूटर, लेपटॉप और मोबाइल में खेल सकते हैं। अब बच्चे बाहर नही दिखायी देते या बहुत कम दिखायी देते हैं।

आजकल के बच्चों ने बाहरी दुनिया से मुँह मोड़ लिया है। विज्ञान के आविष्कारों ने उनके लिए एक नयी दुनिया का निर्माण किया है। विज्ञान और तकनीकी का विकसित होना तो हम सब के लिए सुखद है परंतु आज की पीढ़ी का ध्यान केवल इस पर केंद्रित होने से लगता है कि यह स्थिति शीघ्र ही अत्यंत दुखदायी होगी। दरअसल लेपटॉप या मोबाइल फोन आजकल के बच्चों के लिए मनोरंजन का खिलौना बन गया है। बच्चे कई घंटे आराम से इनके साथ बिता देते हैं। अधिक स मय तक इन गैजेट्स का प्रयोग करने पर बच्चों में सिरदर्द, अनिंद्रा, चिड़चिड़ापन जैसी बीमारियाँ देखने को मिलती हैं। जो बच्चे ज्यादा समय गैजेट्स के साथ बिताते हैं उनकी याद करने की क्षमता भी कम हो जाती है। साथ ही बच्चों की संवेदना शक्ति भी कम हो जाती है।

इन सब बातों के विषय में जानते हुए भी आजकल के अभिभावकों का बच्चों को इन गैजेट्स का प्रयोग करने देना एक चिंता का विषय है। यदि शुरुआती दौर में ही बच्चों को इनके अधिक प्रयोग से रोक दिया जाय तो बच्चों को इनकी लत नही लगेगी। जब छोटा बच्चा मोबाइल फोन खोलना, चलाना सीखता है यो माता-पिता और घर के सभी सदस्य बड़े ही प्रसन्न होते हैं लेकिन धीरे-धीरे कब यह बच्चे के दैनिक कार्यों में शामिल हो जाता है, पता नही चल पाता।

विज्ञान और तकनीकी गलत नही है परंतु इनका अधिक प्रयोग बच्चों के भविष्य के लिए खतरा है। यदि समय रहते इससे नही निपटा गया तो स्थिति की कल्पना करना भी असंभव है। बचपन एक ऐसा स्वर्णिम समय है जिसमें असंख्य मोती छिपे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम विज्ञान के सागर में भूलवश या समयाभाव के कारण इन मोतियों को खो न दें। आवश्यकता है कि माता-पिता बच्चों को समय दें और उनके मोबाइल में खेलने का समय भी निश्चित रखें या इस विषय में जानकारी रखें। बच्चों को समय-समय पर बाहर घुमाने ले जाने की आवश्यकता है और उनका मित्र बनने की आवश्यकता है।

लेखिका डॉ० अर्पणा रावत (अध्यापिका)
मानपुर, कोटद्वार
पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
  • कुम्भ मेला को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां हुई तेज, सचिव शहरी विकास विभाग ने मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रस्तावित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
  • बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से हों सम्पन्न – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड को हरी झंडी, कोटद्वार में उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का किया भव्य स्वागत
  • 13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत, विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व नये कक्षा-कक्षों के लिये 274 लाख स्वीकृत
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक रोजगार मेले का रिबन काटकर किया शुभारंभ
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. एमपीएस बिष्ट जम्मू-कश्मीर की उच्च स्तरीय HVRA विशेषज्ञ समिति में शामिल
  • अनोखा विरोध : बैरिकेड्स में रुका गुलाब, दिल्ली महिला कांग्रेस ने शांतिपूर्ण धरने से दिया लोकतांत्रिक संदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी का सख्त एक्शन, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि …………
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.