सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक “विमेन ऑफ इनफ्लुएंस” का अनावरण किया

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2021 7:07 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना/नई दिल्ली  : केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक “विमेन ऑफ इनफ्लुएंस” का नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कल अनावरण किया। पुस्तक 10 महिला प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य पर आधारित है । इस अवसर पर रिटायर्ड और कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
श्री सिंह ने अपने अभिभाषण में अपने कई दशक के प्रशासनिक और राजनैतिक अनुभव को सांझा किया। उन्होंने बताया की कुशल प्रशासनिक नेतृत्व के लिए किन गुणों और क्षमताओं का होना आवश्यक है। गवर्नेंस के क्षेत्र में चुनौतियां जितनी बढ़ी है उतनी ही सुविधाएं भी बढ़ी है, जरूरत है तो उनके विषय में जानकारी की, उन्हें समझने और सांझा करने की और निर्णायक क्षमता की । एक अधिकारी की छवि और विश्वसनीयता इस बात पर निर्भर करती है कि लोग उस तक कितनी सरलता और सुगमता से पहुंच सकते हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के सोचने की प्रक्रिया आत्मनिर्भर, नवीन और निष्पक्ष होनी चाहिए। जब आपकी नियत साफ होगी तो आपकी छवि पर कोई आंच नहीं आएगी। श्री सिंह ने प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया और कहा कि उन्हें सकारात्मक नजरिया और व्यवहार में सौम्यता प्रशिक्षण के दौरान ही सीखने को मिले। कंप्यूटर के शुरुआती दिनों की हास्यास्पद भ्रांतियों से लेकर वर्तमान में कंप्यूटर और तकनीक के हर क्षेत्र में उपयोग किए जाने पर उन्होंने प्रकाश डाला । श्री सिंह ने गुजरात राज्य के मॉनिटरिंग डैशबोर्ड और इस्पात मंत्रालय के डैशबोर्ड के उदाहरण दिए ।
श्री सिंह ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक उन्हें समय-समय पर महिला अधिकारियों के साथ काम करने का सुअवसर मिला है। श्री सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पुस्तक में वर्णित 10 महिलाओं में से 2 महिलाएं उनके 1984 बैच से ही हैं । माननीय मंत्री जी ने प्रशासनिक सेवा के लिए बाबूडम और नौकरशाही जैसे शब्दों के प्रयोग को अनुचित बताया। उन्होंने कहा की प्रशासनिक सेवा परीक्षा में बैठने के प्रयासों पर सीमा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा का इतिहास गौरवपूर्ण है और भविष्य बहुत उज्जवल है। उन्होंने निरंतर ज्ञानवृद्धि और उच्च मनोबल बनाए रखने को जरूरी बताया ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती
  • एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़, 162 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.