सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, शराबबंदी पर हंगामा तय

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2021 10:52 पूर्वाह्न
सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी,  परिसर के बाहर धारा 144 लागू 
बिहार ब्यूरो
पटना । विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार को पूर्वाह्ïन ११ बजे शुरू होगा। सत्र के दौरान जहरीली शराब से मौत, लचर विधि व्यवस्था और नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार के कई मानदंडों में निचले स्थान को लेकर विपक्ष हंगामा करेगा । वहीं सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष के हर सवालों का जवाब देने की पुख्ता तैयारी चल रही है। सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी । सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किये गये हैं।
सत्र के पहले दिन सर्वप्रथम शपथ या प्रतिज्ञान, विधानमंडल के सत्र नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन के पटल पर रखा जाना, वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी को सदन में पेश किया जायेगा। तत्पश्चात शोक प्रकाश होगा। 30 नवंबर एवं एक दिसंबर को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य किये जायेंगे । दो दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक  व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोक विधेयक लिये जायेंगे। तीन दिसंबर को गैर सरकारी सदस्यों के गैर सरकारी संकल्प निष्पादित किये जायेंगे।
ग्रामीण विकास मंत्री एवं सत्तारूढ दल के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार के अनुसार सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल का जवाब दिया जायेगा। इस बार कांग्रेस स्वतंत्र विपक्ष की भूमिका में नजर आयेगा। विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा के अनुसार कांग्रेस अपनी नीतियों के अनुरूप ज्वलंत समस्याओं को सदन के अंदर प्रमुखता से उठायेगा। विधानमंडल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और साथ ही परिसर के बाहर धारा 144 लागू कर दी गयी है  । बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी । सदन में इस बार अमन हजारी तथा राजीव कुमार सिंह दो नये चेहरे के रुप में नजर आयेंगे जबकि विधानसभा में बोचंहा से वीआइपी विधायक मुसाफिर पासवान की कमी खलेगी। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती
  • एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़, 162 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.