गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वोट का अधिकार जनता को और चुनाव का एसेसमेंट करना पत्रकारों का काम – सीएम नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2021 12:03 पूर्वाह्न
विधानसभा उपचुनाव प्रचार से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से की बात
विजय शंकर 

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। विधानसभा उपचुनाव में एन0डी0ए0 को मिल रहे रिस्पांस को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एसेसमेंट करना पत्रकारों का काम है, हमलोगों का काम लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर एन0डी0ए0 की जीत हुई थी लेकिन ये दुख की बात है कि दोनों विधायकों की मृत्यु हो गई जिसके कारण उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में सभी दलों के नेता प्रचार कर रहे हैं। हमलोग भी जनता के बीच जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं। हमलोगों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमलोग जनता से आग्रह कर रहे हैं कि वे एन0डी0ए0 के उम्मीदवारों को विजयी बनायें। निर्णय लेने का अधिकार जनता को है। जनता के मूड का आकलन पत्रकार ज्यादा बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

दोनों सीटें जीतने के लालू प्रसाद यादव के दावे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दावा करने में किसी को कोई दिक्कत नहीं है। दावा करने में क्या जाता है? लोग जेल के अंदर और बाहर रहकर बातें करते रहते हैं। हमको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि जब उनलोगों को राज करने का मौका मिला तो उन्होंने जनता की सेवा नहीं की। उनलोगों का काम सिर्फ बोलते रहना है, जिसको जो मर्जी है वह बोलते रहें। हमको इससे कोई लेना-देना नहीं है, इन बातों को कोई महत्व नहीं देते हैं। बिहार में बच्चों की कोमॉर्बिडिटिज की सूची जारी करने को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सब चीजों पर काम चल रहा है। इसको लेकर विभाग के द्वारा पहले भी कदम उठाये गये हैं और आगे भी जो जरुरी होगा वह किया जायेगा।

लालू प्रसाद यादव द्वारा कांग्रेस के बिहार प्रभारी पर की गयी टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इन सब बातों का नोटिस नहीं लेते हैं। इन लोगों का काम ही यही है। उनलोगों का काम है कुछ-कुछ बोलते रहना, काम करना नहीं है। काम में कभी दिलचस्पी नहीं रही है, सिर्फ जुबान चलाते रहते हैं। ऐसा करने से उनलोगों को काफी पब्लिसिटी मिलती है। ऐसे लोग बिना काम किये पब्लिसिटी लेते हैं। ऐसे लोगों की बात पर हम कभी ध्यान नहीं देते हैं। अगर वे प्रचार में जाना चाहते हैं तो जायें। यह उनलोगों को तय करना है। उपचुनाव में दोनों सीटें जीतने के बाद बिहार में सरकार बनाने के राजद के दावे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मालिक है। चुनाव परिणाम क्या होगा यह सबको पता चल जायेगा। हम इन लोगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।

कुशेश्वरस्थान में सड़क की खराब हालत को लेकर राजद के दावे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राज में पहले सड़क की हालत कितनी अच्छी थी यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ सड़कों का निर्माण ही नहीं हो रहा बल्कि उनके मेंटेनेंस भी किये जा रहे हैं। इसको लेकर पॉलिसी बना दी गई है। बाढ़ से बचाव एवं अतिवृष्टि से हुयी फसल क्षति को लेकर काफी काम किया जा रहा है। राजद के लोग अपने शासन के दौरान की स्थिति देख लें। पहले बाढ़ एवं सुखाड़ में लोगों को मदद नहीं मिलती थी। बोलने से पहले लोग पहले की स्थिति को याद कर लें। अभी बिहार में क्षेत्र में काम हो रहा है तो वे लोग टिप्पणी कर रहे हैं, पहले कैसी स्थिति थी इसके बारे में जनता को बतायें। पहले बिहार में सड़क और बिजली की क्या स्थिति थी? यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी, अभी साढ़े 6 हजार मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुये कहा कि पहले कितनी अधिक बिजली की आपूर्ति होती थी। अब कितनी कम आपूर्ति हो रही है।

उपचुनाव में एन0डी0ए0 की जीत को लेकर आश्वस्त होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग काम में लगे रहते हैं। हम जनता की सेवा करते हैं। जनता मालिक है वो जो फैसला करे। जिसे जो बोलना है वो बोलता रहे, हमें इस पर कुछ नहीं कहना है। हमलोगों को सिर्फ काम में दिलचस्पी है। हमलोगों के लिए पूरा बिहार एक परिवार है जबकि कुछ लोगों के लिए निजी परिवार ही सबकुछ है। हमलोगों और उनमें यही फर्क है। बयान देकर पब्लिसिटी लेने में हमारी दिलचस्पी नहीं रहती है। एक पार्टी द्वारा सिर्फ जदयू को हराने को लेकर चुनाव लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसको जो करना है वो करे। उनका जो भी उद्देश्य है उसको पूरा करने के लिए खूब लगे रहें, जो मन करे वही करते रहें। इस पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
  • राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक – डॉ धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • जीआरपी लक्सर की बड़ी कार्रवाई, चलती ट्रेन में कुंडल लूटने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने प्रेरणा कोचिंग में विद्यार्थियों से किया संवाद, सफलता के दिए अहम मंत्र
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां, धाम में 3-4 फीट बर्फ के बीच प्रशासन की तैयारी तेज
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • नक्षत्र वाटिका को पर्यटन एवं आकर्षक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – डीएम आकांक्षा कोंडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.