रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश जद(यू) कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन, सरकार के दो मंत्री हुए शामिल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2021 9:17 अपराह्न
विजय शंकर
पटना : बिहार प्रदेश जद(यू.) कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के दो मंत्री शामिल हुए। इस दौरान जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा और विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों को सुना और समस्या का त्वरित समाधान किया। मंत्रीगण ने कार्यकर्ताओं से प्राप्त आवेदन के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चैधरी जी को भी शामिल होना था लेकिन विभागीय कार्यों में व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
इस अवसर पर जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर कहा कि इस उपचुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से बिखर चुका है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर उपचुनाव लड़ रहा है और हमारी जीत तय है। उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पासवान ने पिछले चुनाव में जिस प्रकार हनुमान बनकर भ्रम फैलाया था वह भ्रम इस बार टूट जाएगा। इसबार जो असली लोजपा है वह एनडीए के साथ है।उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार विकास के मुद्दे पर वोट मांगती है और लोगों की एनडीए और नीतीश सरकार में पूरी आस्था है। उन्होंने कहा कि 2020 में हम जितने वोट से जीते थे उससे तीन गुणा अधिक वोट से इस बार भी जीतेंगे। कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लोग विपक्ष के बहकावे में नहीं आनेवाले हैं।
वहीं इस मौके पर विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग पहले आपसी एकता बना लें उसके बाद चुनाव लड़ने की बात करें।
उपचुनाव में चिराग पासवान की पार्टी द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने पर मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान अपना उम्मीदवार उतार कर सिर्फ कोरम पूरा कर रहे हैं इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है। कुशेश्वरस्थान और तारापुर में हमारी किसी से लड़ाई नहीं है और दोनों जगहों से हम चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि चिराग पासवान की लोजपा वोटकटवा पार्टी है और वह सिर्फ वोट काटने का काम करती है। उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ रही हैं। बोलनेवाले तो कुछ भी बोलते रहते हैं लेकिन 2 नवंबर को जब चुनाव का परिणाम आएगा उसमें एनडीए उम्मीदवार की जीत होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. नवीन आर्य चन्द्रवंशी उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने दी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.