बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बापू टावर के प्रदर्श डिजायन के प्रारंभिक परिकल्पना का प्रस्तुतीकरण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 28, 2021 12:41 पूर्वाह्न
मुख्यमंत्री के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया
पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भवन निर्माण विभाग ने ‘बापू टावर’ के प्रदर्श डिजायन के प्रारंभिक परिकल्पना का प्रस्तुतीकरण दिया। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने ‘बापू टावर के भौतिक प्रगति की जानकारी दी। इसके निर्माण कार्य से जुड़े आर्किटेक्ट ने अपनी प्रस्तुति में प्रोजेक्ट बैकग्राउंड, प्रोजेक्ट स्टेटस, एक्जीविट डिजायनिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रस्तुतीकरण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका बेहतर डिजायन बनाया गया है। बापू टावर निर्माण से हमारा उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी को बापू के विचारों को समझने में सहुलियत हो। बिहार बापू के जीवन में विशेष स्थान रखता है। बिहार भ्रमण के दौरान गांधी जी पर यहां की स्थिति का विशेष प्रभाव पड़ा और गांधी जी के विचारों से यहां के लोग काफी प्रभावित हुये। बापू के चम्पारण आगमन के 30 वर्ष के अंदर ही देश को आजादी मिल गयी। इसलिये चंपारण सत्याग्रह का विशेष महत्व है। इससे जुड़े इन सभी स्थानों को इसमें प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल 2017 को गांधी जी के चंपारण आगमन के 100 साल पूर्ण होने पर ज्ञान भवन में दो दिनों का राष्ट्रीय विमर्श का आयोजन किया गया जिसमें चिंतक, विचारक, बुद्धिजीवी, राजनेता, युवा शामिल हुए और विमर्श के आधार पर एक दस्तावेज तैयार किया गया। देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को भी हमलोगों ने सम्मानित किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 15 प्रतिशत लोग भी अगर बापू के विचारों को अपना लें तो देश और बदल जाएगा। बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। बापू ने सात सामाजिक पाप – सिद्धांत के बिना राजनीति, काम के बिना धन अर्जन, विवेक के बिना सुख, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान एवं त्याग के बिना पूजा की चर्चा की है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बापू ने कहा था कि पृथ्वी हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने सक्षम है, लालच को नहीं बापू के इन सभी विचारों को विशेषतौर पर इसमें प्रदर्शित करें। शराबबंदी के संबंध में भी बापू के विचार को प्रदर्शित करें। हमने महिलाओं की मांग पर वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की, यह बापू का भी सिद्धांत था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के विचारों को ध्यान में रखते हुए बिहार के लोगों की सेवा कर रहे हैं। लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म हैं, इस सिद्धांत पर हमलोग काम कर रहे हैं। ‘बापू आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत घर-घर तक बापू के संदेश को पहुंचाया गया। हमारा उद्देश्य है कि बापू की सारी बातों की जानकारी लोगों को हो । तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए ‘बापू की पाती तथा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए ‘एक था मोहन’ पुस्तक का प्रतिदिन स्कूलों में पाठ कराया जाता है, ताकि छात्र-छात्राएं बापू के विचारों को समझ सकें और आत्मसात कर सकें। बापू के विचारों को अपनाकर हमलोगों ने महिला उत्थान, शराबबंदी, सामाजिक कुरीति उन्मूलन कार्य किये है, इसे भी प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि बापू टावर जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जाए यह मेरी अपेक्षा है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री धामी ने एमडीडीए की 17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
  • एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ
  • सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता : सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
  • राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से समझौता नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • नीलकंठ यात्रा मार्ग पर पुलिस की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान
  • जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर समस्या का हो समयबद्ध समाधान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पॉलीहाउस तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, ऑफ-सीजन सब्जी उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.