posted on : फ़रवरी 4, 2022 7:37 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद शिव प्रसन्न यादव के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व0 शिव प्रसन्न यादव एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने स्व0 शिव प्रसन्न यादव के पुत्र से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।



