रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में आयोजित मुख्य दीवान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2022 11:52 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जी पटना साहिब में आयोजित मुख्य (दीवान) कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेककर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब प्रबंधन कमिटी की ओर से शिरोपा, अंगवस्त्र, कृपाण एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सालस राय जौहरी दीवान हॉल का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साहिब गुरुद्वारा हम बराबर आते रहे हैं। बाबा मोहिन्दर जी की कृपा से यहां सब कुछ सुंदर ढंग से बन गया है। इनका हम अभिनंदन करते हैं। इनसे हम आग्रह किए थे कि राजगीर में भी शीतल कुंड गुरुद्वारा को ठीक से बनवा दें, उन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार किया और शीतलकुंड गुरुद्वारा सुंदर और भव्य बन गया है। बाबा मोहिन्दर जी ने न सिर्फ बिहार में बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुद्वारे का बेहतरीन निर्माण कार्य करवाया है। वर्ष 2017 में ही हमसे उन्होंने गुरुद्वारे व अन्य निर्माण कार्य के संबंध में कहा था। इनके साथ हमारा पहले का संबंध है। यहां और जो कुछ कमी है उसे भी हमने ठीक करवाने को कहा है। जिलाधिकारी को भी मैंने कह दिया कि सब कुछ सुचारू ढंग से होना चाहिए ताकि कहीं से भी किसी को कोई असुविधा न हो। यह जगह बहुत महत्वपूर्ण है । यही स्थल है जहां पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म हुआ । सिखों के पहले से दसवें गुरु की पूरी जानकारी यहां पर उपलब्ध है। नई पीढ़ी के लोगों को यह सब जानने में बहुत सहूलियत होगी। सब लोग जानेंगे एक-एक चीज के बारे में। जो लोग बाहर से यहां पर आएंगे उनके रहने के लिए कई जगहों पर अतिथिशाला का निर्माण करवाया गया है। अभी जो अतिथिशाला बनवाया जा रहा है उसमें एक ही साथ 2 हजार आदमी रह सकते हैं। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा ताकि जितने लोग यहां पर आएं उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्यकर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री जमा खान, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.