बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आत्मनिर्भर भारत योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना – मुख्य सचिव ओम प्रकाश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 29, 2020 11:49 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रचर फंड के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमिटी की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसान ले सकें इसके लिए जागरूकता फैलायी जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस फंड का प्रयोग प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड स्टोर आदि से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी जोतें होने के कारण कृषकों को आकर्षित करने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को प्रो-एक्टिव हो कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग, फिशरीज, डेरी, मेडिसनल और ऐरोमेटिक प्लांट्स की खेती को फोकस किया जाना चाहिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस योजना की सफलता के लिए सैक्टर स्पेशिफिक होना होगा। प्रदेश में ग्रोथ सेंटर अच्छा कार्य कर रहे हैं। इस योजना में ग्रोथ सेंटर्स को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्केट सर्वे करा लिया जाए, ताकि किन उपजों पर फोकस करना है इसकी जानकारी मिल सके। योजना के क्रियान्वयन से पहले एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जाए जिसमें कृषि पंडित एवं उद्यान पंडित जैसे पुरस्कार प्राप्त किसानों के साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों, संस्थानों एवं महानुभावों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक तीन माह में इसके टारगेट की समीक्षा की जाए।

योजना के अन्तर्गत अगले 04 वर्षों में रू0 785 करोड़ का ऋण वितरित किया जाना है। इस सुविधा के तहत ऋण पर सालाना ब्याज में 03 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके तहत किसान, सोसायटी, एफपीओ, एग्री एन्टप्रीन्योर, स्टार्ट-अप, स्वयं सहायता समूह, केंद्रीय अथवा राज्य एजेंसी या स्थानीय निकाय आदि लाभ उठा सकते हैं। योजना में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट्स जैसे- सप्लाई चेन सर्विसेज, ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, गोदाम, भूमिगत कक्ष, छँटाई और ग्रेडिंग इकाइयाँ, कोल्ड चेन, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र आदि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव हरबंस सिंह चुघ एवं मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड डॉ. ज्ञानेन्द्र मणी सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
  • उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, स्रोत पर कचरा पृथक्करण से वैज्ञानिक निस्तारण तक व्यवस्था होगी मजबूत
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • छात्र को नोटिस जारी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
  • CM धामी से मिले माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा
  • हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, 2027 की तैयारियों पर होगा मंथन
  • नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.