सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अब बेटी लेंगी पिता की हार का बदला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2022 7:14 अपराह्न

देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनाव के रण के लिए मैदान तैयार है। सेनाएं सज चुकी हैं। सभी दलों ने अपने-अपने योद्धा इस चुनाव रण में उतार दिए हैं। कुछ बिना दलों के भी निर्दलीय ही चुनावी समर में उतर पड़े हैं। इसी रण में दो बेटियां भी मैदान में हैं। दोनों बेटियों ने अपने पिताओं की हार का बदला लेने की ठानी है। क्या वो अपने पिताओं की हार का बदला ले पाएंगी?

कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा ने ऋतु खंडूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। इसी सीट पर पूर्व सीएम बीसी खंडूरी चुनाव हार चुके हैं। भाजपा ने तब खंडरी हैं, जूरीर का नारा दिया था। इस नारे के बाद भाजपा को जीत की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा को उसमें कामयाबी नहीं मिली थी। इसी एक हार से भाजपा सत्ता से दूर रह गई थी। एक तरफ पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत भी हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से सीएम रहते हरीश रावत पिछले चुनाव में 10 हजार से अधिक के अंतर से चुनाव हार गए थे। उनको स्वामी यतीस्वरानंद ने मात दी थी। तब मोदी लहर थी, लेकिन इस बार हालात कुछ बदले-बदले हैं।

अनुपमा रावत की राह आसान नहीं है। कांग्रेस के कई नेता उनको प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, राहत इस बात की भी है कि स्वामी यतीस्वरानंद का भी भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा कार्यालय में लोगों ने विरोध भी किया था।

इधर, दूसरी तरफ जनरल बीसी खंडूरी की उस हार का बदला लेने अब उनकी बेटी ऋतु खंडूरी मैदान में हैं। ऋतु खंडूरी के सामने पिता की हार का बदला लेना बहुत बड़ी चुनौती है। कोटद्वार से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह नेगी मैदान में हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन इस बार वो फिर से पूरी ताकत से चुनाव मैदान में हैं।

अब देखना होगा कि दोना बेटियां इस बार अपने पिताओं की हार का बदला ले पाती हैं या नहीं। दोनों पूर्व सीएम की बेटियों के सामने बड़ी चुनौती है। दोनों के ही सामने बड़े नेताओं से पार पाने की चुनौती है। यह देखने वाली बात होगी कि इस बार जनता उन पर भरोसा करती है या फिर एक बार उनको हार का सामना करना पड़ता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.