बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए 112 करोड़ 47 लाख 11हजार के 27 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2020 9:14 अपराह्न

पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ के विकास हेतु ’ कुल 112 करोड़ 47 लाख 11हजार की लागत के कुल 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 32 करोड़, 30 लाख, 63 हजार रूपये की लागत से निर्मित 15 योजनाओं का लोकार्पण एवं 80 करोड़, 16 लाख, 48 हजार रूपये की लागत की कुल 12 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

देवसिंह मैदान में स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के आज साढ़े तीन साल पूर्ण हो रहे हैं। सरकार द्वारा इन साढ़े तीन सालों में राज्य के विकास हेतु जो वादे किये गये थे उनमें से अधिकांश पूर्ण कर लिये गये हैं। शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सरकार द्वारा राज्य में इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर पहाड़ों के लिए 40 हजार करोड़ के एम0ओ0यू0 साइन किये गये, इनमें से अनेक होटल व्यवसाय के क्षेत्र में भी कार्य हुए जिनसे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिला है जिसका सीधा लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है। वर्तमान में सरकार द्वारा स्वरोजगार को बढ़ाये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कराये जा रहे हैं जिसमें से 800 करोड़ की सोलर फार्मिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य में 10 हजार नौजवानों को मोटर बाईक टैक्सी दी जा रही है, इसके अतिरिक्त कैंपा के तहत 40 हजार लोगों को प्रत्येक गांव में ही कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों एवं काश्तकारों को बन्दरों से होने वाले नुकसान को रोके जाने हेतु सरकार द्वारा प्रदेश में 25 हजार बन्दरों की क्षमता वाले 04 बन्दरबाडे बनाये जा रहे हैं जिसका शिलान्यास आगामी 09 नवम्बर 2020 को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर सरकारी विभागों में नौकरी हेतु भर्तियां की गयी, वर्ष 2017 में राज्य में 1084 चिकित्सक तैनात थे जो आज 2500 तक हो गये हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शीघ्र ही 4 हजार नयी भर्तियां की जायेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की कुल 86 प्रतिशत साक्षरता दर है इससे शत प्रतिशत करने के लिये एक पढ़े, एक को पढ़ायें के तहत राज्य की निरक्षरता को दूर कर उत्तराखंड को निरक्षरता से दूर किया जा सकता है। देवसिंह मैदान स्थित पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने देवसिंह खेल मैदान को एक ऐतिहासिक खेल मैदान बताते हुए जिलाधिकारी को खेल मैदान के सुधारीकरण एवं कार पार्किंग की ओर दर्शक दीर्घा बनाये जाने हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इससे पूर्व जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र बरम में आपदा से प्रभावितों हेतु स्थापित राहत शिविरों का स्थलीय भ्रमण कर आपदा प्रभावितों से मुलाकात भी की। उन्होंने जिला मुख्यालय में एडीबी पर्यटन द्वारा नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग तथा निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, गंगोलीहाट मीना गंगोला,डीडीहाट विशन सिंह चूफाल,राज्य मंत्री शमशेर सत्याल, राज्य मंत्री फकीर राम टमटा, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा,कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी आयुक्त कुमॉऊ अरविन्द सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ अजय रौतेला, जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार एव अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज में एआई के अनुप्रयोग पर सेमिनार
  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.