सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस नेता अशरफ अब्बासी समर्थकों संग हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2022 6:29 अपराह्न

हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं. सुमित तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के दो दशक से भी पुराने नेता अशरफ अब्बासी ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा और साथियों सहित हुए साइकिल पर सवार। समाजवादी पार्टी के ज्वालापुर स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस नेता अशरफ अब्बासी ने अपने साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि कांग्रेस मुस्लिमों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है और उनका दोहन करने का काम करती है। विगत कई वर्षों से हम कांग्रेस पार्टी के नेताओं को देख रहे है जिनकी नियत में और बातों में भेदभाव का फर्क साफ दिखाई दे रहा है। वह हमारा वोट तो चाहते हैं लेकिन हमें सम्मान देना नही चाहते, जिसके चलते हमें यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।

उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान करते हुए महानगर अध्यक्ष पं. सुमित तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हो चाहे भाजपा हो वह अपने कार्यकर्ताओं का सिर्फ और सिर्फ उत्पीड़न करते है। आपस मे एक दूसरे के प्रति जातिवाद व भाईचारे के बीच गहरी खाई पैदा करने का काम करते है और ऊपर टेबल पर एक साथ बैठकर कर्मठ कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सौदा करते है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पं. सुमित तिवारी ने कहा कि जनता व पार्टी के कार्यकर्ता अब इनकी कार्यशैली समझ चुके है इसलिए धीरे धीरे इनसे अलग होते जा रहे है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगी और चुनाव जीतने का काम करेगी। क्योंकि जनता अब विकल्प के रूप में अब समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है और विधानसभा प्रत्याशीयों को अपना आशीर्वाद प्रदान करने जा रही हैं।

प्रदेश महासचिव डॉ. राजेंद्र पराशर व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव लव दत्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में और उत्तराखंड की कुछ सीटों में जीत का परचम लहराने जा रही है। जिस कड़ी में समाजवादी परिवार में लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है।पार्टी के वरिष्ठ नेता मशकूर कुरैशी व हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी साजिद अली ने कहा आने वाला समय समाजवाद का ही है। जिसमें सभी वर्गों समान रूप से विकास हो, सभी को सम्मान मिले, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्रों को और मजबूत किया जा सके, गरीबों और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके उनके हक की आवाज़ हम उठा सके ऐसा प्रयास हम लगातार करते आये है और करते रहेंगे। इस अवसर पर श्रवण शंखधर, ज़किया नाज़, विशाल अहमद, मोहब्बत अंसारी, अनिल शर्मा, शोएब ख्वाजा, इखलाक अब्बासी, महबूब गौड़, इरफान अब्बासी, मनव्वर अंसारी, सहबान, बबलू, भूरा, खलील आदि लोग शामिल हुए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.