बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ी से आये बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा, 17 लोगों को बचाया गया सुरक्षित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 11, 2020 10:09 अपराह्न

यमुनोत्री : राज्य में बारिश अब भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसी ही एक घटना आज यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुई। भनेली गाड़ के पास अचानक पूरा पहाड़ ही गिरने लगा। इससे भारी मलबा आ गया।

पहाड़ी से भारी मात्रा में बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिर गया। जिस वक्त यह घटना हुई यात्रा मार्ग पर उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, मुंबई, हरियाणा और हैदराबाद राज्यों के श्रद्धालु यमुनोत्री दर्शन करने और दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआर की टीम मौके लिए रवाना हुई और मलबे के दोनों ओर फंसे 17 लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर बचाया। गनीतम रही कि हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मलबा आने यमुनोत्री मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। मार्ग को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि जितनी भारी मात्रा में मलबा आया है, उससे मार्ग के जल्द खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। भनेली गाड़ राम मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे है। इस जगह पर पहली बार इतनी भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है।

उत्तरकाशी एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने कई राज्य के लोगों की जान बचाई। उत्तरकाशी एसडीआरएफ की टीम ने 17 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीआरएफ ने उत्तरकाशी के कुलदीप कुमार (30), श्रीकांत (44) हैदराबाद, राजेश (35) हैदराबाद, अमूल (5) मुंबई, आशा देवी (36) उत्तरप्रदेश, आर्यन (21) उत्तरप्रदेश, पंकज कुमार (40) उत्तरप्रदेश, पूर्वी (12) उत्तरप्रदेश, प्रदीप (18) उत्तरप्रदेश, सुमित वेदी (42) हरियाणा, भूपेंद्र नाथ वेदी (40) हरियाणा, वी.एन शर्मा (46) हरियाणा, लवली सिंह (36) हरियाणा, सतीश कुमार (38) हरियाणा, शानू सिंह (34) हरियाणा, अनमोल कुमार (41) हरियाणा, कुलदीप सिंह (33) हरियाणा, को जान पर खेलकर बचाया। हम उत्तरकाशी की पुलिस जवानों और एसडीआरएफ को सलाम करते हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.