गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : कोरोना वायरस से जंग में मानवता का परिचय दे रहे है SSI मौ. यूनुस

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2020 12:41 पूर्वाह्न

नैनीताल : इस समय समूचा विश्व कोविड-19 के कहर से जूझ रहा है. कोरोना के योद्धा इस जंग में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं, उनके हौंसले और जज्बे को सलाम. पुलिस कर्मी भी कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना से जंग में डटे हुए हैं. कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौ. यूनुस पूरा दम लगा कर कार्य कर है. इसी क्रम में जनपद नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में पदस्थ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौ. यूनुस कोरोना काल में बेहतरीन ड्यूटी करने के चलते चर्चाओं में हैं.

आम जनता की अक्सर यह शिकायत रहती है कि पुलिस उसकी फ़रियाद नहीं सुनती, लेकिन जनपद नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में पदस्थ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौ. यूनुस कोरोना महामारी के समय क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने के साथ साथ जरुरतमन्दो की मदद भी कर रहे है. गरीब एवं जरूरतमंद लोगो को खाद्यान वितरण के साथ हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहते है. कोरोना महामारी के चलते अचानक लगे लॉकडाउन में आम आदमी को थोड़ी परेशानी तो हुई है. लेकिन लोगो की मदद के लिए प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर प्रयास किए जा रहे है इसमें समाज सेवी लोग व पुलिस भी सहयोग कर रही हैं, जिससे उनका जीवन भी सामान्य तरीके से चलता रहे.

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लगाए गए लॉकडाउन में जनपद नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में पदस्थ वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस के द्वारा धर्म और फर्ज़ दोनों का कार्य किया गया. कोरोना योद्धा मोहम्मद यूनुस ड्यूटी तो कर ही रहे हैं साथ ही रमजान के पाक महीने में नमाज भी समय से अदा करते थे और देश की तरक्की और दुनिया से कोरोना को खत्म करने के लिए अल्लाह से दुआ किया. जहां क्षेत्र में मोहम्मद यूनुस की जमकर तारीफ हो रही है ऐसे कोरोना योद्धा जो फर्ज और धर्म दोनों का एक साथ पालन कर रहे हैं . बधाई के पात्र हैं ऐसे यूनुस जैसे कोरोना योद्धा जो इस संकट की घड़ी में मददगार बनकर उभरे हैं.

कोरोना काल के दौरान मल्लीताल कोतवाली में तैनात कोतवाल अशोक कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस के द्वारा बुजुर्ग एवं दिव्यांग जनों के लिए एक नई मुहिम शुरू की गई जिसमें लॉकडाउन के चलते किसी भी बुजुर्ग एवं दिव्यांग को परेशानी का सामना ना करना पड़े. एसएसआई यूनुस के द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल नंबर जारी किए हैं जिसमें बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह है इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकता है.

वरिष्ठ उप निरीक्षक यूनुस के द्वारा जारी नंबर पर फोन कर बुजुर्ग एवं दिव्यांग जो भी समस्या हो बता सकते है. इन नम्बरों पर फोन करके वृद्धजन एवं दिव्यंगो ने अपनी राशन, दवाइयां एवं अन्य समस्या बताई जिसका त्वरित निस्तारण किया गया. इस मुहिम के पीछे जो सोच थी वह यही थी कि लॉकडाउन के चलते किसी भी तरह की आम जनता हमारे बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों को परेशानी ना हो. मौ. यूनुस का यह अभियान लॉकडाउन में कारगर सिद्ध हुआ और इसको लेकर SSI मौ. यूनुस की चारो ओर जमकर तारीफ हुई. कई संस्थानों के द्वारा वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौ. यूनुस को सम्मानित भी किया गया हैं.

“वरिष्ठ उप निरीक्षक मौ. यूनुस का कहना है कि मेरी पंसद जनता की सेवा करना था जिस कारण मैने पुलिस विभाग को चुना. कोरोना महामारी में आम जनता को पुलिस की सहायता की आवश्यकता है जिसे की हम लोग बखूबी निभा रहे है. वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है। और हमारा देश व प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे समय में हर किसी को मदद के लिए आगे आना होगा तभी इस महामारी से लड़ा जा सकता है. कहा कि उनका नैतिक दायित्व है कि वह इस महामारी में सरकार का सहयोग करें. इस समय जनता को पुलिस की बहुत आवश्यकता है जिसको कि पुलिस बखूबी निभा भी रही है.”

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना से बदली गांवों की तस्वीर, बंजर खेतों में लौटी हरियाली और किसानों के चेहरों पर मुस्कान
  • श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए पावन दर्शन एवं आशीर्वाद
  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.