बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राम सभा लोकतन्त्र की पहली सीढ़ी – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2020 7:36 अपराह्न

पौड़ी : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड खिर्सू के सभागार में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर, कोरोना वायरस कोविड 19 में बहुमूल्य योगदान हेतु त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान समारोह में शिरकत कर, जन प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानीत किया। जिनमें 2 जिला पंचायत सदस्य, 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 51 ग्राम प्रधान व 23 कार्मिक को सम्मानीत किया गया। इसके उपरान्त उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रवासियों एवं बेराजगार युवाओं की स्वरोजगार हेतु रेखीय विभाग एवं संबंधितों के साथ बैठक कर, स्वरोगार को बढावा देने की अपने विधान सभा क्षेत्र में करीब 5000 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने की कवायद शुरू किया।

उच्च शिक्षा मंत्री डा रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा लोकतन्त्र की पहली सीढ़ी है, अपना प्रतिनिधित्व स्वयं करें। सचाई से कार्य करें तथा दूसरों को सम्मान दें। कभी कभी छोटी मोटी बात पर नाराज नही होना चाहिए, अपने अधिकार को समझना चाहिए, जिससे आप अपने क्षेत्र का सही रूप से विकास कर सकेगें। उन्होने कहा कि किसी भी पत्र को बिना पढे हस्ताक्षर नही करें, पहले पढे समझे फिर हस्ताक्षर करें। उन्होने सभी जनप्रतिनिधियों को लोकतन्त्र की परिभाषित करते हुए कहा कि खुली बैठक में आप राय पर अपनी योजना को विकास की मुहुर्त रूप दें। उन्होने कहा कि पूर्व सरकार के जीओ को हटाकर लोक सेवक अधिनियम से निकाल दिया है। अब जनप्रतिनिधि भी छोटे मोटे कार्य कर सकेंगे। उन्होने केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हए उपस्थित जन प्रतिनिधियों को विकास कार्य में एकजुट होकर कार्य करने को कहा।

उन्होने यह भी कहा कि जो जन प्रतिनिधि अपने ग्राम पंचायत को नशा मुक्त करेंगा उन्हे एक लाख रूपया की नगद पुरस्कार दिया जायेगा तथा उन्हे महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानीत किया जायेगा। उन्होने जनप्रनिधियों द्वारा कोविड 19 के आपदा में प्रवासियों के लिए रहने खाने आदि में की गई उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। कहा कि सभी सम्मान के पात्र है सभी ने अपने धायित्व का बिना आर्थिक सहायता से बेहतर परिचय दिया। उन्होने आगे भी इसी तरह बेहतर कार्य करने की बात कही। कहा कि कोविड 19 से बचाव हेतु हमें स्वयं सुरक्षित रहना है, जिसके लिए उन्होने सभी को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने को कहा।

यह भी कहा कि उन्होने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर बेस अस्पताल में 150 वेंटिलेटर बेड तथा 150 आईसीयू बेड स्थापित किया है। 225 से अधिक चिकित्सकों की तैनाती की है। प्रवासी एवं स्थानीय बैराजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र में 5000 लोगों को स्वरोजगार से जोडने की बात कही। जिस हेतु उन्होने रेखीय विभाग के आला अधिकारियों के साथ राइका खिर्सू में बैठक की। आयोजित कार्यक्र में जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सिचाई अतर सिह असवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मातबर सिह रावत, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश सहित अन्य गणमान्य ने भी विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने ब्लाक प्रमुख भवानी गायत्री, जिला पंचायत सदस्य ग्वाड़ कैलाश चंद्र व स्वीत आरती भंडारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख भगवान सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख हेमा देवी, बृजमोहन बहुगुणा, महिताप सिंह, रूकम सिंह, मनीषा बहुगुणा, मीना देवी, सरोजनी देवी सहित 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 51 ग्राम प्रधान एवं 23 कार्मिक को सम्मानीत किया। इस अवसर पर डीबीसी अध्यक्ष नरेन्द्र सिह रावत, ब्लाक अध्यक्ष भाजपा रमेश मंद्रवाल, मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, डीपीआरओ एम.एम खान, डीएचओ डॉ. नरेन्द्र कुमार, सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.