रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य कर रहा है बेहतर कार्य – डॉ. हरक सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2020 5:36 अपराह्न

पौड़ी : सोमवार को जनपद के घुडदौडी में जीबी पंत अभियांत्रिकी एंव प्रोघोगिकी संस्थान के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित इंटरनेशनल ऑनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम विषय पर आधारित कार्यक्रम में प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य बेहतर कार्य कर रहा है। कहा कि देश व दुनिया की जैव विविधता को बनाए रखने में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले समय में उत्तराखंड अपनी जैव विविधता के कारण दुनिया का सबसे समृद्ध प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में छात्रों को मेहनत व लगन के साथ कार्य करना होगा। जिससे वह अपनी मंजिल हांसिल कर पाएंगे।

काबीना मंत्री डॉ. रावत ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रोघोगिकी संस्थान घुड़दौड़ी पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड 19 की महामारी से बचने के लिए हर नागरिक को अपना ख्याल रखना होगा। जिससे आगे जाकर वह अन्य कार्यो के प्रति जागरूक हो सके। डॉ. रावत ने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में पवन उर्जा को लेकर उत्तराखंड में परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। इस क्षेत्र में 25 किलोवाट से कम क्षमता वाले 270 से अधिक प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। जिनसे 10 हजार लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। कहा कि छोटी- छोटी जल विधुत परियोजनाओं को भी बेहतर बताया। कहा कि इन परियोजनाओं से विधुत उत्पादन के साथ ही जल संवर्द्धधन भी होता है। छोटी परियोजनाओं से पर्यावरण पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्रों को लगन व मेहनत के साथ कार्य/अध्ययन करने की जरूरत है। जिससे आगे जाकर सफलता मिल सकेगा। कहा कि ज्ञान को प्राप्त करने के लिए कोई भी उम्र नहीं होती है। लक्ष्य बनाते हुए उसे प्राप्त करने की जुनून होना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डा. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह तक चलने वाली इस ऑन लाइन कार्यशाला में नवीन माइक्रो मशीन व सोलर इंजीनियरिंग प्रणाली सहित अन्य पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो एमपीएस चैहान, एसडीएम सदर एसएस राणा, सीओ सदर वंदना वर्मा, कुलसचिव संदीप कुमार, डा भोला झा, डा सतेंद्र कुमार, डा किरीट सेमवाल, डा संजीव नैथानी, सुरभि आदि मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.