कोटद्वार । कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । शहर में कोरोना ने दहशत मचा रखी है । हर कोई कोरोना से डर रहा है । शुक्रवार को भी कोटद्वार में कोरोना के 20 मरीज सामने आये है । जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही विस्फोटक वृद्धि में कोटद्वार का भी भारी योगदान यथावत चल रहा है। शुक्रवार को कोटद्वार में 20 और कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।
शुक्रवार को वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार शिवालिक नगर निवासी 45 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय बालिका, 49 वर्षीय व्यक्ति, रमेशनगर निवासी 50 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति, रतनपुर कुम्भीचौड निवासी 34 वर्षीय युवक, लकडीपडाव निवासी 35 वर्षीय युवक, देवी नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, प्रताप नगर निवासी 22 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय महिला, सनेह मल्ला 37 वर्षीय युवक, पदमपुर 53 वर्षीय व्यक्ति, कोडिया 48 वर्षीय महिला, लोअर कालाबड 55 वर्षीय व्यक्ति, बलभद्रपुर नयागाँव 33 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है । सभी चिन्हित लोगों की कोरोना जाँच करवाई जाएगी ।




Discussion about this post