शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने एमसीएमसी कंट्रोल रूम, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय व जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, नोडल अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 15, 2022 1:19 अपराह्न

पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी/मजिस्ट्रेट गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज एमसीएमसी कंट्रोल रूम, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय व जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सम्बंधित नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारी को जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सड़क पर फैली गंदगी को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए अनुपस्थित 4 कार्मिकों को फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए समाचारों की रिकॉर्डिंग की जानकारी ली। उन्होंने समाचार पत्रों का निरीक्षण कर रहे कर्मचारियों से पेड न्यूज व विज्ञापन की जानकारी ली। उन्होंने नोडल एमसीएमसी को निर्देशित किया कि समाचार पत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया जाए तथा समाचार पत्रों को दिवसवार फाइलिंग कर संरक्षित करें। उन्होंने सभी को कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने, नियमित रूप से सेनेटाइजर, मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पत्रावलियों को ठीक से रखना सुनिश्चित करें, साथ ही कार्यालय में आने वाली आवश्यक पत्रावली को आवश्यकता के अनुसार सही क्रम में रखें। उन्होंने निर्वाचन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि सभी कार्मिक कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करेंगे। इस अवसर पर नोडल एमसीएमसी एस.के राय, आपदा प्रबंधन अधिकारी डी. काला, प्रशासनिक अधिकारी आयुर्वेद दिनेश चंद्र पुरोहित सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की महिलाओं की बेकरी यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, विदेशों तक पहुंचे पहाड़ी अनाज से बने उत्पाद 
  • उत्तराखंड : बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच
  • उत्तराखंड : SSC की परीक्षा में चल रही थी सामूहिक नकल! अचानक पहुंच गई STF
  • आप हमारे राज्य निर्मातागण; आपकी समस्याओं का निस्तारण करना शासन-प्रशासन का परम दायित्व – डीएम सविन बंसल
  • उत्तराखंड में भाजपा का इंटरनल सर्वे, विधायकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा, किसके लिए बजी खतरे की घंटी…?
  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
  • भीषण हादसा : कार-ट्रेलर की टक्कर में एमपी के पांच लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने आमवाला तरला आवासीय योजना व ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.