कोटद्वार। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव अजय रावत के नेतृत्व में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता और छात्र छात्राओं ने एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक के पुतले का दहन किया।
अजय रावत ने बताया कि ई समय पूरे देश में कुरौना महामारी दिन प्रतिदिन अपने पैर पसार रही है परंतु सरकार द्वारा एनईईटी और जेईई की परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है जिसमें छात्र-छात्राओं की जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में यह परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की जा रही है जिससे कि सभी छात्र छात्राएं इस संक्रमण के कम होने पर परीक्षा दे सकें ताकि छात्र छात्राओं को अपनी जान का कोई खतरा ना रहे.
इस अवसर पर उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन परीक्षाओं को तुरंत स्थगित कर दिया जाए नहीं तो एनएसयूआई और छात्र संघ को उग्र आंदोलन के लिए वादे होना पड़ेगा इस मौके पर जिला महासचिव सौरभ पांडे, छात्र संघ उपाध्यक्ष भास्कर, राजा आर्य, पवन, बॉबी बिष्ट, सलीम, जावेद, नरेश कोटनाला, संदीप, चिराग आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post