शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिले के 951 पोलिंग बूथों में से 40 संवदेनशील तथा 55 अतिसंवेदनशील बूथ किये गये चिन्ह्ति

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2022 4:03 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को जनपद में निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुव्यवस्थित रूप से सम्पादित कराए जाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से कमर कस ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में सभी व्यवस्थाओं को लेकर नामित आरओ/एआरओ, जोनल/सेक्टर मेजस्ट्रेट, नोडल ऑफिसर आदि द्वारा अपनी-अपनी कमान संभाल कर कार्य किया जा रहा है।
जनपद की 6 विधान सभा क्षेत्रों (घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी) में कुल 951 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 5 लाख 29 हजार 865 मतदाता, उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 19 हजार 779 मतदाता दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के हैं। दिव्यांग मतदाता लगभग 7 हजार 46 तथा 80 साल से अधिक आयु के लगभग 12 हजार 733 मतदाता चिन्हित किए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक सखी बूथ तथा 2-2 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर बदलते मौसम के मद्देनजर 73 पोलिंग बूथ ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां बर्फ पड़ने से रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं तथा पोलिंग पार्टियों को जाने-आने में दिक्कत हो सकती है। इसके निदान के लिए शासन से स्नो चैन और स्नो ब्लॉअर की मांग की गई है। 951 पोलिंग बूथों में से 40 संवदेनशील तथा 55 अतिसंवेदनशील बूथ चिन्ह्ति किये गये हैं। मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता, मतदान अधिकारी, कार्मिक पर निगरानी हेतु पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो, इसके लिए जीपीएस और मोबाइल सुविधा से लेस 36 उड़न दस्ता टीम लगाई गई हैं। वहीं प्रचार-प्रसार सामाग्री पर निगरानी हेतु वीडियो निगरानी टीम (वीवीटी) टीम गठित की गई हैं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा कोविड पॉजिटिव मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा भी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन एवं कोविड गाइड लाइन का सभी कार्मिक अनुपालन करना और करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कोविड संक्रमण के दृष्टिगत मास्क, सेनिटाइजर, गल्बस्, थर्मल स्केनिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाना आवश्यक होगा। कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाता को ईवीएम में मतदान हेतु गल्बस् मुफ्त में दिया जायेगा। पोेलिंग बूथ पर कोविड संदिग्ध मतदाता को मतदान के अन्तिम घंटे में मतदान करवाया जायेगा, ताकि कोविड संक्रमण से बचाव हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम रैन्डोमाइजेशन के पश्चात तैनात किये गये मतदान कार्मिकों की ड्यूटी आदेश जनपद के समस्त विद्यालयों में सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से, विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कार्यालयों में विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय के माध्यम से तथा संबंधित कार्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय टिहरी को उपलब्ध कराने के निर्देश दियेे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान अपना एपिक कार्ड साथ लाने तथा पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने हेतु 12डी प्रारूप में आवेदन करने को कहा, ताकि सभी कार्मिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर निर्वाचन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
  • भारतीय ज्ञान परम्परा (IKS) को पाठ्यक्रम में एकीकरण के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम
  • डीएम सविन बसंल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश निलम्बित, मुख्यालय सम्बद्ध; अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ
  • पौड़ी की महिलाओं की बेकरी यूनिट बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, विदेशों तक पहुंचे पहाड़ी अनाज से बने उत्पाद 
  • उत्तराखंड : बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का पुलिस मुख्यालय कूच
  • उत्तराखंड : SSC की परीक्षा में चल रही थी सामूहिक नकल! अचानक पहुंच गई STF
  • आप हमारे राज्य निर्मातागण; आपकी समस्याओं का निस्तारण करना शासन-प्रशासन का परम दायित्व – डीएम सविन बंसल
  • उत्तराखंड में भाजपा का इंटरनल सर्वे, विधायकों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा, किसके लिए बजी खतरे की घंटी…?
  • उत्तराखंड : जौलीग्रांट में BJP कोर कमेटी की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन
  • औली नेशनल स्कीइंग : जायंट स्लैलम में सेना का जलवा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.