रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सादगीपूर्ण ढ़ग से श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव संपन्न, शोसियल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा गया

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2020 8:17 अपराह्न

बदरीनाथ । बामन द्वादशी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव सादगीपूर्वक मनाया गया। प्रात: भगवान बदरीनाथ मंदिर में अभिषेक आरती तथा बालभोग के पश्चात प्रात:दस बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं भगवान के सखा उद्धवजी ने मातामूर्ति मंदिर माणा के लिए प्रस्थान किया। 11.30 बजे भगवान बदरीनाथ जी की गद्दी एवं उद्धव जी के साथ श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह,धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सहित देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी,तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी एवं श्रद्धालुगण मातामूर्ति मंदिर पहुंचे। माता मूर्ति मंदिर के निकट महिला मंगल दल माणा गांव की महिलाओं तथा युवकों, बुजुर्गों ने भगवान बदरीविशाल को जौ की पवित्र हरियाली भेंट की तथा देव डोलियों का स्वागत किया।

माता मूर्ति मंदिर पहुंच कर उद्धव जी ने भगवान बदरीविशाल की ओर से माता मूर्ति देवी की कुशलक्षेम पूछी। पूजा-अर्चना, यज्ञ-हवन हुआ। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी सुशील डिमरी ने पूजा-अर्चना करवायी।माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। दिन का भोग माता मूर्ति मंदिर में लगाया गया। 03:30 बजे शायंकाल को श्री उद्धवजी एवं भगवान बद्रीविशाल जी की डोली वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंच गयी।

देवडोलियों के वापस आने तक श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद रहे। डोलियों के वापसी पश्चात बदरीनाथ मंदिर में दर्शन शुरू हुए। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल द्वादशी अर्थात बामन द्वादशी पर भगवान बदरीविशाल अपनी माता मूर्ति देवी को मिलने माणा स्थित श्री माता मूर्ति मंदिर जाते है। इस दौरान भब्य मेला आयोजित होता है विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं लेकिन इस बार कोरोना महामारी से सीमित तीर्थयात्रा के कारण माता मूर्ति उत्सव सादगीपूर्ण ढ़ग से आयोजित हुआ। मेला स्थल में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रही। पिछले वर्षों की तरह इस बार वृहत स्तर पर भंडारे नहीं लगे। नहीं दुकाने सजायी गयी। इस दौरान शोसियल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान दिया गया।

मातामूर्ति उत्सव में भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, पूर्व प्रधान माणा पीतांबर मोल्फा, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी, मातामूर्ति के पुजारी सुशील डिमरी, डिमरी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, कमेटी सहायक संजय भट्ट, दफेदार कृपाल सनवाल आदि मौजूद रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री त्रिजुगीनारायण मंदिर में भी बामन द्वादशी मेला आयोजित हुआ। कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने बताया कि इस बार त्रिजुगीनारायण में भी मातामूर्ति मेला सादगीपूर्ण ढ़ग से आयोजित किया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल बने टॉपर
  • वसई में श्री बद्रीनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, भव्य महोत्सव का सफल समापन
  • ज्योतिर्मठ में भू-धंसाव का खतरा बरकरार, मानसून में बढ़ सकती है जमीन खिसकने की रफ्तार
  • बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं, परिजनों को भी दी बधाई
  • पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश
  • बड़कोट महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन, कविता-पाठ व कहानी-वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
  • पौड़ी गढ़वाल : महक ने 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान किया हासिल
  • सनसनीखेज वारदात : STF आरक्षक के घर हमला, पत्नी-बेटे की मौत, दो बच्चियां गंभीर
  • संघर्ष की मिसाल बनी तृप्ति डिमरी, इंटर में 95.20% अंक के साथ चमोली टॉपर
  • 490/500 अंक लाकर गीतिका पंत बनीं उत्तराखण्ड बोर्ड 12वीं की टॉपर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.