कोटद्वार । कोटद्वार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोटद्वार में आठ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।इसके अलावा दुगड्डा व कालागढ़ में भी एक एक कोरोना संक्रमित पाया गया है ।
वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार आमपड़ाव निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, बदरीनाथ मार्ग निवासी 60 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, बालाजी मंदिर मार्ग निवासी 22 वर्षीय युवती, ग्रास्टनगंज निवासी 30 वर्षीय महिला, काशीरामपुर तल्ला निवासी 20 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, दुगड्डा निवासी 46 वर्षीय पुरूष और कालागढ़ निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आ गई है। उक्त सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह लोग कोरोना संक्रमितों के सम्पर्क में आये थे। विगत 20 अगस्त को इनके सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिये थे। दुगड्डा और कालागढ़ निवासी को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में आइसोलेट किया गया है। जबकि आमपड़ाव, बदरीनाथ मार्ग, ग्रास्टनगंज, काशीरामपुर तल्ला और बालाजी मंदिर मार्ग निवासी महिला को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में आइसोलेट किया गया है।




Discussion about this post