पोखरी / चमोली । चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ताली कंसारी गांव में मंगलवार की तड़के बादल फटने से एक भवन के उपरी हिस्से में भूस्खलन होने से भवन क्षतिग्रस्त हो गया और उस भवन में निवास कर रहे चार लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि ये चारों लोग सड़क निर्माण कर रही कंपनी में कार्य करते थे। वहीं बदरीनाथ हाईवे भी भारी वर्षा से छह से अधिक स्थानों पर बाधित हो गया है। हालांकि बदरीनाथ हाईवे को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

आपदा परिचालन केंद्र चमोली से मिली जानकारी के अनुसार तहसील पोखरी क्षेत्र अंतर्गत पङने वाले राजस्व क्षेत्र के ताली कंसारी गांव में मंगलवार की तङके करीब तीन बजे बादल फटने से मकान के ऊपर भूस्खलन हो गया जिसमें रोड बना रही कंपनी के जेई व अन्य ड्राइवर और मजदूर सो रहे थे। इस घटना मे जेई की मौत हो गई तथा अन्य तीन ड्राइवर/मजदूर घायल हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में इलाज चल रहा है। दो अन्य मामूली घायल हैं। वहीं बदरीनाथ हाईवे पहाड़ी से भारी मलवा आने के कारण लामबगड़, पागलनाला, टंगणी, क्षेत्रपाल, गौचर सहित छह से अधिक स्थानों पर बाधित चल रहा है।
बादल फटने की घटना में मृतक
मयंक सेमवाल पुत्र सतीश चंद्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बेनोली पोस्ट तिलवाड़ा जनपद रुद्रप्रयाग पेशा-जेई।
नाम घायल
जयपाल सिंह पुत्र जोगी राम, निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस टिंबी थाना सिलाई जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश, उम्र 31वर्ष, अनिल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नौली पोस्ट ऑफिस कलसिर पोखरी, उम्र 25 वर्ष, जेसीबी चालक, रमेश पुत्र चंचल निवासी निवासी बांसगढ़ी जिला वर्धा नेपाल, उम्र 24 वर्ष शामिल है।




Discussion about this post