गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकासखण्ड के ठेली गांव की सड़क क्षतिग्रस्त होने पर सोमवार की सुबह पत्थर की चपेट में आने से चैटील हो गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने उसे चार किलोमीटर पैदल कुर्सी पर लाद कर जिला चिकित्सालयय गोपेश्वर लाया गया।
जिले के दशोली ब्लाक के ठेली गांव एक मरीज को ग्रामीणों ने सोमवार को चार किलोमीटर तक कुर्सी पर उठाकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। ठेली गांव के 51 वर्षीय बलवीर सिंह रावत को सोमवार तड़के में पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया था। परिजन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिये परेशान हो गये। क्योंकि गांव की सड़क पिछले एक पखवाड़े से क्षतिग्रस्त पड़ी है। जब घायल दर्द से तड़फने लगा तो ग्रामीणों ने आनन फानन मे कुर्सी पर लकड़ी के डंडे लगाकर बीमार को कुर्सी पर बैठा कर चार किलोमीटर पैदल चल कर अस्पताल पहुंचाया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल रावत ने बताया कि गांव की सड़क 10 अगस्त को भारी वर्षा से कुहेड मथरपाल सड़क मार्ग गरमथा के समीप अवरुद्ध हो गई है। जो अभी तक गारमथा के समीप अवरुद्ध है। विभाग की ओर से 15 दिन बीत जाने पर भी सड़क मार्ग सुचारू नही करवाई गई है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घायल को लाने में ग्रामीण हरेंद्र नेगी, रमेश सिंह, अब्बल सिंह, धनवीर सिंह, कल्याण सिंह, संजय सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, विलोक सिंह, युवक सघ अध्यक्ष धीरज सिंह, संदीप सिंह, अंकित सिंह, सूरज सिंह, लक्छ्मण, मनोज सिंह, कुलदीप सिंह व प्रमोद सिंह आदि ने सहयोग किया।




Discussion about this post