कालागढ़ (कुमार दीपक): अभी तक कोरोना वायरस से बचे हुए पहाड़ो की नगरी कालागढ़ में भी आखिरकार कोरोना ने दस्तक दे दी है। रविवार को कालागढ़ की केंद्रीय कालोनी में एक कोरोना संक्रमित महिला के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

पीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ.जुनैद आलम ने बताया कि कालागढ़ केंद्रीय कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय एक महिला को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में ले जाया गया था। जहां जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सूचना मिलते ही केंद्रीय कॉलोनी स्थित उसके घर मे मौजूद परिवार के सभी सदस्यों को कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय में भेजा जा रहा है। उनके पड़ोस के 13 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गयी है थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगाई गई है । वहीं पुराना कालागढ़ बाजार में बिजनौर के स्वास्थ्य विभाग ने भी घर घर जाकर सर्वे किया ।





Discussion about this post